पेट से जुड़ी कुछ ऐसी समस्याएं हैं जिन्हें अक्सर लोग इग्नोर कर देते हैं. पेट में होने वाली गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग कुछ ऐसी दिक्कतें हैं जिनपर लोग बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते और बिना डॉक्टर को दिखाए खुद ही घर पर इन समस्याओं का इलाज करने लगते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे शरीर में कोई भी दिक्कत सिर्फ ऐसे ही नहीं होती, उसके पीछे कोई ना कोई कारण जरूर होता है. ऐसे में बेहतर है कि अगर आपको पेट से जुड़ी किसी छोटी से छोटी समस्या का सामना आए दिन करना पड़ता है तो उसके लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें. बीते 10 सालों से ज्यादा समय से पेट से जुड़ी समस्याओं को सुलझा रहे डॉ. सौरभ सेठी ने पेट से जुड़ी 5 ऐसी समस्याओं के बारे में बताया है जिन्हें इग्नोर करना आपके लिए भारी पड़ सकता है. आइए जानते हैं इनके बारे में-

पेट से जुड़ी इन समस्याओं को इग्नोर करना पड़ सकता है भारी
बार-बार ब्लोटिंग की समस्या का सामना करना:
ब्लोटिंगकी समस्या कोई आम समस्या नहीं है. ब्लोटिंग का बार-बार आना जाना एक तरह का सिग्नल है तजो आपका पेट आपको बार-बार देता है. लेकिन ज्यादातर समय लोग इस सिग्नल को इग्नोर कर देते हैं.
एंटासिड का सेवन टॉफी की तरह करना:
अगर आप पेट की समस्याओं से राहत पाने के लिए रोजाना एंटासिड का सेवन करते हैं तो यह कोई सॉल्यूशन नहीं है. ये समस्या को ठीक नहीं करते बल्कि, उसे बस कवर करते हैं. इस चक्कर में आपकी असली समस्या और भी ज्यादा बढ़ने लगती है.
आपकी बाथरूम से जुड़ी आदतों का बदलना:
बाथरूम से जुड़ी आदतों पर बहुत कम ही लोग ध्यान देते हैं. ये सिर्फ स्ट्रेस की वजह से नहीं होता है बल्कि आपको इसे डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए.
अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड का रोजाना सेवन:
ऐसे बहुत से लोग है जो रोज अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन करते हैं लेकिन उनके शरीर में कोई दिक्कत नहीं दिखाई देती है. लेकिन जब उनके चेकअप्स किए जाते हैं तो नतीजे बिल्कुल ही अलग होते हैं.
पैंक्रियाज में एंजाइम्स का बनना बंद:
आपका पैंक्रियाज एंजाइम बनाना बंद कर चुका है. पोषक तत्व शरीर में ठीक से अवशोषित नहीं हो पाते और सीधे निकल जाते हैं. एक स्टूल इलास्टेस (Stool Elastase) टेस्ट इस समस्या का पता लगा सकता है, लेकिन ज्यादातर लोग यह टेस्ट नहीं करवाते. कई सालों तक उन्हें बताया जाता रहता है कि उन्हें IBS (Irritable Bowel Syndrome) है.
डॉ. सौरभ सेठी का कहना है कि पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी कुछ बीमारियां शुरुआत में ज्यादा लक्षण नहीं दिखातीं. कई बार लोग हल्की गैस, पेट फूलना, कब्ज, दस्त, भूख में बदलाव या लगातार थकान जैसे संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन कुछ मामलों में ये लक्षण किसी बड़ी समस्या की ओर इशारा कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: कमजोर घुटनों के साथ घटाना है बढ़ा हुआ वजन, फिटनेस कोच ने बताए 4 आसान और असरदार एक्सरसाइज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं