विज्ञापन

AIIMS डॉक्टर ने बताए फैटी लिवर से जुड़े 3 म‍िथ्‍स

AIIMS ट्रेंड डॉक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 3 ऐसे म‍िथ्‍स के बारे में बताया है जो फैटी लिवर से जुड़े हैं.

AIIMS डॉक्टर ने बताए फैटी लिवर से जुड़े 3 म‍िथ्‍स
डॉक्टर ने बताया क्या है सच्चाई
NDTV

दुनिया भर में और भारत में भी फैटी लिवर के मामले बढ़ते जा रहे हैं. आपको बता दें कि फैटी लिवर तब होता है जब आपके लिवर में बहुत ज्यादा फैट जमा हो जाता है. आपका लिवर खाने और वेस्ट मटेरियल को प्रोसेस करने के लिए शरीर का मुख्य अंग है. एक हेल्दी लिवर में बहुत कम या बिल्कुल भी फैट नहीं होता है. अगर आप बहुत ज्यादा शराब पीते हैं, या बहुत ज्यादा खाना खाते हैं, तो आपका शरीर कुछ कैलोरी को फैट में बदल देता है. यह फैट आपके लिवर सेल्स में जमा हो जाता है. हालांकि फैटी लिवर को लेकर अब भी लोगों में जानकारी का अभाव है. इससे जुड़े कई मिथक भी प्रचलित हैं.

हाल ही में गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट कर बताया कि फैटी लिवर से जुड़े कौन से 3 म‍िथ्‍स हैं, जिस पर लोग अब भी भरोसा करते हैं.

फैटी लिवर से जुड़े म‍िथ्‍स | 3 Common Myths About Fatty Liver

पहला: फैटी लिवर, फैट्स के वजह से होता है

फैक्ट: डॉ सेठी ने बताया कि ये एक मिथ है कि फैटी लिवर फैट्स के वजह से होता है. दरअसल इसका मुख्य कारण हाई फ्रुक्टोज फूड्स है. साथ ही खराब क्वालिटी के तेल भी इसकी वजह बनते हैं. एवोकाडो ऑयल, ऑलिव ऑयल और नट्स में भी तेल होता है लेकिन ये शरीर के लिए और आपके लिवर के लिए अच्छे होते हैं.

दूसरा: फैटी लिवर से कोई नुकसान नहीं होता.

फैक्ट: ये एक मिथ है कि फैटी लिवर नुकसान नहीं पहुंचाता. फैटी लिवर आगे जाकर अधिक गंभीर बीमारियां पैदा कर सकता है, जैसे Nonalcoholic Steatohepatitis, फाइब्रोसिस और यहां तक की सिरोसिस. अगर फैटी लिवर का इलाज नहीं कराया गया तो इन बीमारियों का खतरा पैदा हो सकता है.

तीसरा: आप सिर्फ डाइट से ही फैटी लिवर को ठीक नहीं कर सकते, सप्लीमेंट्स की जरूरत होती है.

फैक्ट: ये सच नहीं है. डॉक्टर सेठी के मुताबिक अगर अर्जी स्टेज में ही फैटी लिवर का पता चल जाता है तो आप डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव कर इसे रिवर्स भी कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि हाई फ्रुक्टोज फूड और बैड ऑयल्स को छोड़ दें, अनप्रोसेस्ड फूड और हेल्दी ऑयल्स खाएं तो ये आपको फैटी लिवर ठीक करने में मदद करता है. साथ ही रेगुलर एक्सरसाइज करें तो फैटी लिवर में सुधार किया जा सकता है. कुछ मामलों में इनसे फैटी लिवर रिवर्स भी हो सकता है.

इसे भी पढ़ें: क्या आप भी कमरे में सुखाते हैं कपड़े? कौन हैं वो 3 लोग जिनकी सेहत पर पड़ सकता है असर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fatty Liver Myths, Fatty Liver Disease, Fatty Liver Ka Gharelu Ilaaj, AIIMS Doctor, Fatty Liver Ka Ilaaj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com