विज्ञापन

मुझे लगा शराब खराब थी... लिवर मरीज की बात सुनकर हंस पड़े डॉक्टर, लेकिन छिपा था बड़ा सबक

Fatty liver: आज के समय में लिवर से जुड़ी समस्याएं काफी देखने को मिलती हैं खासकर उन लोगों में जो शराब का अधिक सेवन करते हैं. इस आर्टिकल में डॉक्टर से जानें कारण, इलाज और बचाव.

मुझे लगा शराब खराब थी... लिवर मरीज की बात सुनकर हंस पड़े डॉक्टर, लेकिन छिपा था बड़ा सबक
Fatty liver: लिवर खराब क्यों होता है?
NDTV

Fatty liver Real Life Story: आज पहली बार मुझे देश के सबसे नामी लिवर विशेषज्ञों में से एक, डॉ. एसके सरीन की ओपीडी में बैठने का मौका मिला. यह पहला मौका था जब मैं किसी डॉक्‍टर की लाइव ओपीडी देख रही थी. सच कहूं तो मैं थोड़ी उत्साहित थी, थोड़ी उत्सुक भी.  मन में यही सवाल था कि आखिर इतने बड़े डॉक्टर की ओपीडी में क्या होता होगा? क्या सिर्फ गंभीर मरीज आते होंगे? क्या बातचीत सिर्फ मेडिकल रिपोर्ट्स और दवाओं तक सीमित रहती होगी? 

कोई मरीज ऐसा सवाल पूछ रहा था जिसे सुनकर मुझे हंसी आ रही थी, तो कोई अपनी बीमारी को लेकर इतना परेशान था कि उसकी आंखों में डर साफ दिख रहा था. कभी डॉ. सरीन मरीजों के साथ ठहाका लगाकर हंस पड़ते, तो कभी किसी की लापरवाही पर सख्त अंदाज में समझाते. कमरे में एक साथ हंसी, चिंता, उम्मीद और सीख सब कुछ मौजूद था.

फिर एक मरीज आया, जिसने अपनी बीमारी की वजह बताते हुए कुछ ऐसा कहा कि डॉ. सरीन भी हंस पड़े. मरीज बोला, "डॉक्टर साहब, मुझे लगा शराब खराब थी, इसलिए लिवर खराब हो गया...". कमरे में हल्की मुस्कान फैल गई, लेकिन अगले कुछ मिनटों में जो बातचीत हुई, उसमें लिवर की सेहत से जुड़ा एक ऐसा बड़ा सबक छिपा था, जिसे शायद हममें से ज्यादातर लोग आज भी नहीं जानते.

इसी बहाने डॉक्‍टर सरीन ने मुझे बताया कि हमारे देश में एल्‍कोहोल‍िक ल‍िवर को लेकर लोगों में अभी तक जागरुकता नहीं है. हल्‍का फैटी ल‍िवर आने पर भी लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते और अपने बचाव में कोई कदम नहीं उठाते. 

जब मैंने उनसे इसके बारे में और पूछा तो उन्‍होंने सब डीटेल में बताया. आप भी जानें एल्‍कोहोलिक फैटी ल‍िवर, ल‍िवर स‍िरोस‍िस क्‍या है, इसके लक्षण, कारण बचाव और इलाज के बारे में सबकुछ. आप भी जानें - 

Latest and Breaking News on NDTV

फैटी लिवर के कारण. (Image NDTV) 

एल्‍कोहोलिक ल‍िवर क्‍या है- (What Is Alcoholic Fatty liver)

एल्‍कोहोलिक फैटी लिवर (AFLD) शराब के अत्यधिक सेवन के कारण होने वाली लिवर की बीमारी की पहली और सबसे शुरुआती अवस्था है. इसमें लिवर की कोशिकाओं में एक्स्ट्रा जमा होने लगता है, जो लिवर के सामान्य कामकाज को प्रभावित करता है.

एल्‍कोहोलिक फैटी लिवर के कारण- (Alcoholic Fatty liver Cause)

  • शराब का अधिक सेवन
  • पोषण की कमी
  • लगातार शराब पीना

एल्‍कोहोलिक फैटी लिवर के बचाव- (Alcoholic Fatty liver Prevention)

  • शराब का सेवन कम करें
  • हेल्दी डाइट लें
  • वजन कंट्रोल में रखें
  • पानी ज्यादा पिएं
  • रेगुलर चेकअप कराएं
  • एक्सरसाइज

एल्कोहॉलिक फैटी लिवर के प्रकार- (Types Of Alcoholic Fatty liver)

  • पहली स्टेज- फैटी लिवर 
  • दूसरी स्टेज- एल्कोहॉलिक हेपेटाइटिस 
  • तीसरी स्टेज- सिरोसिस 

एल्कोहॉलिक फैटी लिवर का इलाज- (Alcoholic Fatty liver Treatment)

  • शराब पूरी तरह से बंद करें
  • मेडिकल मॉनिटरिंग
  • LFT, अल्ट्रासाउंड 
  • ल‍िवर ट्रांसप्लांट 

ये भी पढ़ें- नहाने से पहले नाभि में पानी डालने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alcoholic Fatty Liver, Alcoholic Fatty Liver Disease, Fatty Liver Risk, Fatty Liver Treatment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com