Summer Skin Care Routine: गर्मियों में स्किन का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है, क्योंकि पसीने, धूल, मिट्टी, प्रदूषण और गर्म मौसम के कारण स्किन पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है और पिंपल्स, एक्ने, टैनिंग और न जाने कितनी समस्याएं गर्मियों में स्किन को घेर लेती हैं. ऐसे में इससे बचने के लिए आप ये 7 स्किन केयर रूटीन फॉलो कर सकते हैं. हम आपको बताते हैं समर स्किन केयर रूटीन, जो आपकी स्किन में ग्लो बनाए रखेगा और तमाम तरह के स्किन प्रॉब्लम से आपको बचाएगा.
गर्मी के मौसम में कैसे रखें स्किन का ख्याल, यहां हैं काम के टिप्स | How Take Care of Your Skin in Summer
1. सुबह-सुबह सबसे पहले...
गर्मियों में सबसे पहले सुबह उठकर अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें. ऐसा करने से चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और स्किन भी अच्छे से क्लीन होती है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
2. केमिकल प्रोडक्ट का कम इस्तेमाल
गर्मियों में कम से कम स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें. जितनी ज्यादा लेयर आप लगाएंगे, उतने ज्यादा स्किन के पोर्स बंद होंगे. इसलिए ऐसी क्रीम चुनें जिसमें ऑल इन वन बेनिफिट्स हों.
3. वॉटर बेस प्रोडक्ट का करें इस्तेमाल
गर्मियों में क्रीम बेस्ड प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने की जगह आप वॉटर बेस्ड प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें, क्योंकि यह आपकी स्किन को ऑइली नहीं बनाता है और पसीना भी काम आता है.

Summer Skin Care routine: गर्मियों में सबसे पहले सुबह उठकर अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें.
4. मेकअप जरूर रिमूव करें
अगर आप मेकअप कर रहे हैं, तो इसे प्रॉपर क्लींजर से रिमूव करें और अच्छे से रात को चेहरा धोकर ही सोएं.
5. अपने तकिए पर ध्यान दें
गर्मियों में पसीना ज्यादा आता है, ऐसे में सोते समय तकिए पर पसीने की वजह से स्किन इंफेक्शन हो सकता है, इसलिए आप गर्मियों में अपने पिलो कवर और बेडशीट को नियमित चेंज करें.
6. हाइड्रेशन सबसे ज्यादा जरूरी
स्किन हाइड्रेशन सबसे ज्यादा जरूरी है, इसके लिए प्रोडक्ट नहीं बल्कि आपको अंदर से हाइड्रेट रहने की जरूरत है. आप गर्मियों में ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, नहीं तो नारियल पानी, जूस आदि चीजों का सेवन करें.
गर्मियों में पसीने की बदबू से हैं परेशान तो करें ये उपाय, चुटकियों में दूर होगी Bad Smell
7. चेहरे पर हाथ लगाने से बचें
पसीना पोंछने के लिए एक टिशू पेपर या वेट वाइप्स का इस्तेमाल करें. बार-बार चेहरे को हाथ लगा कर पसीना पोंछने की कोशिश नहीं करें. हाथ पर मौजूद धूल, मिट्टी और डस्ट आपके चेहरे में जा सकते हैं और इससे पिंपल्स की समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है.
Sudden Heart Attack: कभी नहीं आएगा अचानक हार्ट अटैक! Sr. Cardiologist ने बताए रामबाण उपाय...
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं