विज्ञापन

रोहित, सचिन, सहवाग नहीं, विराट कोहली ने IPL 2026 से पहले बताया कौन है T20 का बेस्ट सलामी बल्लेबाज

Virat Kohli Picks Best T20 Opening Batsman: विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज के तौर पर ब्रेंडन मैकुलम, सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों को नजरअंदाज करते हुए क्रिस गेल को चुना है.

रोहित, सचिन, सहवाग नहीं, विराट कोहली ने IPL 2026 से पहले बताया कौन है T20 का बेस्ट सलामी बल्लेबाज
Virat Kohli

Virat Kohli Picks Best T20 Opening Batsman: आईपीएल 2026 के आगाज में अब गिनती के महज कुछ दिन शेष रह गए हैं. आगामी सीजन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने विराट कोहली से मजेदार सवाल किया है. जिसका उन्होंने बखूबी जवाब भी दिया है. 'किंग' कोहली से सवाल किया गया था कि टी20 क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज कौन है? इस दौरान उन्हें कुछ नाम भी सुझाए गए. जहां विकल्प के तौर पर उनके सामने कई नाम रखे गए. जिसमें एडम गिलक्रिस्ट, सुनील नारायण, ट्रेविस हेड, वीरेंद्र सहवाग, क्विंटन डी कॉक, शेन वॉटसन, शिखर धवन, फाफ डु प्लेसिस, ब्रेंडन मैकुलम, सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा और क्रिस गेल का नाम था. यहां उन्होंने क्रिस गेल को टी20 का सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज चुना.   

टी20 में क्रिस गेल का नहीं है कोई जवाब 

विराट कोहली का ये चुनाव गलत भी नजर नहीं आता है. क्योंकि गेल का टी20 क्रिकेट में कोई जवाब नहीं है. उनके बेहतरीन खेल का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं. क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में उन्होंने 2005 से 2022 के बीच कुल 463 मुकाबले खेले. इस बीच वह 455 पारियों में 36.22 की औसत से 14562 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को 22 शतक और 88 अर्धशतक देखने को मिले. 175 रनों की खेली गई नाबाद शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी रही. 

गेल टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के हैं पहले बल्लेबाज 

क्रिस गेल पूरी दुनिया में टी20 फॉर्मेट के तहत सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं. गेल ने यहां 463 मैच की 455 पारियों में 1056 छक्के लगाए हैं. इसके अलावा उनके बल्ले से 1132 चौके निकले हैं. टी20 क्रिकेट में गेल का स्ट्राइक रेट 44.75 का रहा. 

यह भी पढ़ें- जिसने पाकिस्तान को बनाया चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन, उसने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com