विज्ञापन
2 minutes ago

Election Commision Poll Date Announcement LIVE: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु समेत 5 राज्‍यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान होने वाला है. आज 15 मार्च, रविवार को चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस है. आयोग शाम 4 बजे नई दिल्‍ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करेगा, जिसमें चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा. जिन 5 राज्‍यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान होना है, उनमें पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु  के अलावा केरल और पुडुचेरी शामिल हैं. इनमें से 4 राज्‍यों में विधानसभा का कार्यकाल मई में पूरा हो रहा है, जबकि केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में जून में कार्यकाल पूरा होगा. बताया जा रहा है कि मई के पहले हफ्ते में या उससे पहले चुनाव कराए जा सकते हैं. 

इस लाइव ब्‍लॉग में आपको चुनाव आयोग की मीटिंग, प्रेस कॉन्‍फ्रेंस और पांचों राज्‍यों के चुनाव की तारीखों से जुड़ी हर बड़े अपडेट्स मिलेंगे. | LIVE Updates: Election 2026 Date Announcement | West Bengal, Tamil Nadu, Keralam, Assam, Puducherry Assembly Poll Schedule

Election 2026 Date Announcement LIVE Updates: किस राज्य में कितनी विधानसभा सीटों पर होंगे चुनाव?

आज 5 राज्यों के चुनाव तारीखों का ऐलान हो जाएगा. शाम 4 बजे इलेक्शन कमीशन की प्रेस कॉन्फ्रेंस है. इससे पहले आपको बता देते हैं कि पांच राज्यों में कितनी विधानसभा सीटों पर इस बार चुनाव होगा. पश्चिम बंगाल में कुल 294 सीटों के लिए, असम में 126 सीटों के लिए,पुडुचेरी में 30, तमिलनाडु में 234 और केरलम में 140 सीटों के लिए चुनाव होंगे. 

Election commission LIVE: केरल में लड़ाई कांग्रेस बनाम लेफ्ट

केरल में वामपंथ बनाम कांग्रेस की लड़ाई है.यह राज्य आमतौर पर हर चुनाव में सरकार बदल देता है, लेकिन इस बार CPM के वरिष्ठ नेता पिनराई विजयन को लगातार दो बार मौका मिल चुका है, और अब वे तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रहे हैं. दूसरी ओर, कांग्रेस 2024 लोकसभा चुनाव के नतीजों से उत्साहित है. लेकिन राज्य में सफलता तभी मिल सकती है, जब पार्टी अपने अंदर की आपसी लड़ाई और गुटबाज़ी को काबू में रख पाए.

ECI Press Conference LIVE:बंगाल को छोड़ बाकी 4 राज्यों में एक फेज में होंगे चुनाव

चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार,बंगाल को छोड़कर सभी राज्यों में चुनाव एक ही चरण में कराए जा सकते हैं. बंगाल हर चुनाव में राजनीतिक हिंसा की वजह से सुर्खियों में रहता है.सूत्रों का कहना है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव 3-4 चरणों में हो सकते हैं.2021 के विधानसभा चुनाव में बंगाल में मतदान आठ चरणों में हुआ था.असम में चुनाव तीन चरणों में करवाए गए थे,जबकि तमिलनाडु,केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में मतदान कराया गया था. 

ECI Press Conference LIVE: चुनाव की तारीखों के ऐलान के लिए चुनाव आयोग ने भेजा निमंत्रण, 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

चुनाव आयोग ने एक पत्र जारी कर आज शाम होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानकारी दी है. प्रेस कॉन्फ्रेंस दिल्ली के विज्ञान भवन में होगी और आज असम, पश्चिम बंगाल, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु में होने वाले चुनाव तारीखों की घोषणा की जाएगी. 

Election Commision Poll Date Announcement LIVE:कहां-कब-कब खत्म हो रहे विधानसभा के कार्यकाल?

चुनाव आयोग के मुताबिक, असम विधानसभा का कार्यकाल 20 मई, केरल का 23 मई, तमिलनाडु का 10 मई, पश्चिम बंगाल का 7 मई और पुडुचेरी का 15 जून को खत्म हो रहा है. यानी 7 मई से पहले-पहले पांचों राज्यों में चुनाव खत्म हो सकते हैं.

  

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com