- रेडी-टू-ड्रिंक एक्स्ट्रा शुगर और अनहेल्दी कॉम्पोनेंट से भरे होते हैं...
- ये ब्लड शुगर लेवल में अचानक बढ़ा सकते हैं.
- अनकंट्रोल ब्लड शुगर लेवल से डिहाइड्रेशन होता है.
Cooling Drinks For Diabetics: आपने कई फूड्स की लिस्ट देखी होगी जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकते हैं, लेकिन ड्रिंक्स में कौन सी चीजें एड करें जो शुगर स्पाइक बढ़ाए बिना गर्मी में हाइड्रेट रखेंगी. अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, तो डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट आपको सलाह दे सकते हैं कि आप कैलोरी या स्वीटनर से भरी ड्रिंक्स से परहेज करें. हालांकि, जैसे-जैसे गर्मी का मौसम आ रहा है, ऐसे में फ्रेश ड्रिंक से दूर रहना मुश्किल हो सकता है, इनमें से ज्यादातर रेडी-टू-ड्रिंक एक्स्ट्रा शुगर और अनहेल्दी कॉम्पोनेंट से भरे होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) में अचानक बढ़ा सकते हैं. इसलिए गर्मी को मात देने के लिए डायबिटीज रोगियों के लिए सही विकल्प चुनना जरूरी है.
डायबिटीज रोगियों के लिए बेहतरीन कूलिंग ड्रिंक्स | Best Cooling Drinks For Diabetics
1) पानी
अनकंट्रोल ब्लड शुगर लेवल से डिहाइड्रेशन होता है. पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से यूरीन के जरिए एक्स्ट्रा ग्लूकोज से छुटकारा मिलता है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. इसलिए ज्यादातर हाइड्रेशन के लिए खूब पानी पिएं क्योंकि यह आपके ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित नहीं करेगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2) बिना शुगर का नींबू पानी
नींबू पानी गर्मियों के लिए जरूरी चीजों में से एक है. अगर आप डायबिटिक हैं, तो बस शुगर को छोड़कर कुछ साधारण सामग्री मिलाएं और आनंद लें. नींबू डायबिटीज फ्रेंडली भी हैं और नहीं भी.
3) सब्जियों का रस
फलों के रस में हाई नेचुरल शुगर हो सकती है. इसलिए सब्जियों के जूस का सेवन करें. आप अपनी पसंद की सब्जियां मिला सकते हैं और अपनी ड्रिंक तैयार कर सकते हैं. अपने जूस में नमक या चीनी मिलाने से बचें.

4) नारियल पानी
नारियल पानी हाइड्रेटिंग, रिफ्रेशिंग होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है. इसमें लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स और बहुत कम नेचुरल शुगर कंटेंट है. नारियल पानी में पोषक तत्व भी होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायता करते हैं. डायबिटीज वाले लोग नारियल पानी पी सकते हैं लेकिन सही मात्रा को समझने के लिए एक एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं.
5) छाछ
यह देसी भारतीय सुपर ड्रिंक कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकती है. यह एक बेहतरीन प्रोबायोटिक है जो गट हेल्थ को बढ़ावा देती है. छाछ पीने से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल कम हो सकता है. यह डायबिटीज रोगियों के लिए भी एक आइडियल ड्रिंक है क्योंकि इसमें लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स, लो फैट वाली सामग्री और लो कैलोरी होती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं