Pet Ki Gandagi Nikalne Ke Upay: आजकल की बिजी लाइफ और अनहेल्दी खानपान के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज, गैस और अपच आम हो गई हैं. अगर आप भी पेट की इन परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो आपको किचन में मौजूद तीन चमत्कारी मसालों का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. ये मसाले न केवल आपकी पाचन शक्ति को बेहतर बनाएंगे, बल्कि पेट की गहराई तक सफाई करके आपको राहत प्रदान करेंगे. बहुत से लोग आज कब्ज की समस्या से परेशान हैं और सुबह पेट साफ न होने की दिक्कत झेल रहे हैं. ऐसे में लोग सवाल करते हैं कि पेट साफ कैसे करें? या पेट की गंदगी को कैसे निकालें, तो आइए जानते हैं कि ये मसाले कौन-कौन से हैं, पेट के रोगों से छुटकारा दिला सकते हैं. इनका सही उपयोग कैसे करना है.
पेट के लिए बेहद फायदेमंद 3 मसाले (3 Spices Which Are Very Beneficial For Stomach)
1. अजवाइन (Carom Seeds)
अजवाइन में थायमोल (Thymol) नामक यौगिक होता है, जो पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है. यह गैस, एसिडिटी और अपच को दूर करने में मदद करता है. यह कब्ज से राहत दिलाने में भी बेहद प्रभावी है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
यह भी पढ़ें: हार्ट अटैक से बचने के लिए 5 उपाय, हर किसी को आज से ही जरूर अपना लेने चाहिए
कैसे करें इस्तेमाल:
- एक चम्मच अजवाइन को पानी में उबालें और इसे गुनगुना छानकर पिएं.
- आप भोजन के बाद थोड़ा सा अजवाइन चबाकर भी खा सकते हैं.
2. सौंफ (Fennel Seeds)
सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यह पाचन को दुरुस्त करता है और पेट की सूजन व गैस को कम करता है. इसके नियमित सेवन से अपच और कब्ज की समस्या दूर होती है.
कैसे करें इस्तेमाल:
- एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच सौंफ डालकर 10 मिनट तक भिगोएं. इस पानी को दिन में 2-3 बार पिएं.
- भोजन के बाद सौंफ को माउथ फ्रेशनर के रूप में चबाएं.
3. हींग (Asafoetida)
हींग में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पेट की क्रैम्प्स, गैस और अपच को कम करते हैं. यह आंतों के दर्द में भी राहत प्रदान करता है.
यह भी पढ़ें: सुबह गुनगुने पानी में ये चीज मिलाकर पीने से पिघलने लगेगी पेट की चर्बी, पतला दिखना है तो रोज पिएं
कैसे करें इस्तेमाल:
- एक चुटकी हींग को गुनगुने पानी में घोलें और इसे सुबह खाली पेट पिएं.
- आप इसे सब्जियों या दालों में तड़के के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
कैसे करते हैं यह तीनों मसाले काम?
पाचन में सुधार: ये मसाले पेट के एंजाइम्स को सक्रिय कर पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं.
गैस और सूजन से राहत: अजवाइन, सौंफ और हींग गैस को कम करने में मदद करते हैं और पेट फूलने की समस्या को दूर करते हैं.
कब्ज से राहत: इन मसालों में प्राकृतिक रेचक गुण होते हैं, जो कब्ज को दूर करने में कारगर हैं.
इन बातों का रखें ध्यान:
- इन मसालों का बहुत ज्यादा सेवन करने से बचें. दिन में 2-3 बार इनका प्रयोग पर्याप्त है.
- अगर आप गर्भवती हैं या किसी गंभीर रोग से पीड़ित हैं, तो इनका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें.
यह भी पढ़ें: रोज 1 महीने तक चिया सीड्स का पानी पीने से जो होगा आप सोच भी नहीं सकते
अजवाइन, सौंफ और हींग ऐसे मसाले हैं, जो पेट की समस्याओं से लड़ने में बेहद प्रभावी हैं. इनका सही तरीके से और नियमित रूप से उपयोग करने पर पेट साफ रहता है और कब्ज, अपच जैसी समस्याएं दूर होती हैं. ये मसाले न केवल आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाएंगे, बल्कि पेट की समस्त परेशानियों को जड़ से खत्म करने का काम करेंगे.
Video: सांस लेने से परे फेफड़े करते हैं ये अद्भुत काम जो आप नहीं जानते होंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं