Skin Tightening Face Yoga: एक उम्र के बाद स्किन लूज होने लगती है और चेहरे पर फाइन लाइन्स और झुर्रियां नजर आने लगती हैं जो आपकी खूबसूरती को कम करने की वजह बनती हैं. इनको कम करने के लिए लोग अक्सर महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स से लेकर पार्लर में भी हजारों रुपए खर्च कर देते हैं. लेकिन ये प्रोडक्ट्स कितने कारगर साबित होने होते हैं इसकी कोई गारंटी नही होती है. ऐसे में अगर आप अपनी स्किन को टाइट और झुर्रियों को कम करना चाहते हैं तो आप फेस एक्सरसाइज कर के इस परेशानी को दूर कर सकते हैं. फेस योगा आपकी स्किन को टाइट करने में बेहद लाभदायी साबित हो सकता है. तो आइए जानते हैं स्किन की झुर्रियों को दूर करने के लिए फेस लिफ्टिंग योगा.
फेस योगा करने के फायदे
फेस योगा आपकी स्किन की मांसपेशियों को बैलेंस करने में मदद करता है. इसके साथ ही यह स्किन को सॉफ्ट बनाने के साथ स्ट्रेस को भी कम करने में मदद करती है. आइए जानते हैं कौन से फेस योगा आपकी मदद कर सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फिश एक्सरसाइज
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए ये एक्सरसाइज बेस्ट है. इसको करना भी बेहद आसान है. इसे करने के लिए अपने गालों को अंदर की तरफ खीचें और मछली जैसा चेहरा बना लें. कुछ सेकेंड के लिए अपनी आंखों को खुला रखें. जब आपको लगे कि आपकी आंखों से पानी आने लगे तो पलक झपकते हुए फेस को पहले जैसी शेप में ले आएं. इस एक्सरसाइज की मदद से फेस मसल्स और टिशूज बेहतर बनने में मदद मिल सकती है. ये स्किन को टाइट और फाइन लाइन्स को दूर करने में भी मदद कर सकती है.
किस और स्माइल एक्सरसाइज
इसे करने के लिए आप अपने होठों को जितना हो बाहर की तरह निकालें. उसके बाद मुंह को खोलकर पूरी बत्तीसी दिखाकर हंसे. इस प्रोसेस को कम से कम 10 बार जरुर करें. ये एक्सरसाइज आपके गालों पर जमा फैट को कम करने में मदद कर सकती है. इसके साथ ही यह जॉलाइन और गालों की टोनिंग करने में भी मदद कर सकती है.
How can I remove tan from my face quickly | Sun Tanning को इन घरेलू नुस्खों से भगाएं दूर
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं