विज्ञापन

सिंगर फाजिलपुरिया फायरिंग केस: गुरुग्राम पुलिस ने 4 को दबोचा, पैसों के चक्कर में हुई थी साजिश

पुलिस जांच में सामने आया है कि इन सभी ने वारदात से पहले रेकी की थी और मुख्य हमलावरों को बाइक, हथियार और अन्य जरूरी सहायता मुहैया करवाई थी.

सिंगर फाजिलपुरिया फायरिंग केस: गुरुग्राम पुलिस ने 4 को दबोचा, पैसों के चक्कर में हुई थी साजिश
पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

गुरुग्राम के सेक्टर-45 में राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गेनाइजर के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसने मुख्य हमलावरों को वाहन, हथियार और अन्य लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध कराए थे. इसके बाद फायरिंंग की थी.   

2 मई को फायरिंंग  

2 मई को बाइक सवार बदमाशों ने राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गेनाइजर के ऊपर फायरिंग की थी. इस दौरान सुरक्षा में तैनात सिपाही कुलबीर भी गोली लगने से घायल हो गए थे. हालांकि, राहत की बात यह रही कि गोली उनके हाथ और पैर को छूती हुई निकल गई थी. जिसपर गुरुग्राम पुलिस से मामले की जांच शुरू. इसके बाद क्राइम ब्रांच सेक्टर-40 की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अशोक उर्फ पहलवान, सुमित, मनोज काबर और विक्की के रूप में हुई है.  

पैसों को लेकर पुराना विवाद 

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि सौरभ यादव और दीपक नांदल के बीच पैसों को लेकर पुराना विवाद चल रहा था. इसी रंजिश के चलते दीपक नांदल ने इस फायरिंग की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिलवाया. फिलहाल पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. 

(रिपोर्ट- साहिल मनचंदा)

यह भी पढ़ें: क्या जापान की तरह भारत में भी फ्लाइट में पावर बैंक के इस्तेमाल पर सख्ती जरूरी? पहले जान लें ये नियम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjabi Singer Fazilpuria Firing Case, Gurugram Police, Haryana, 4 People Conspiracy Money, Gurugram News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com