- IAS परी बिश्नोई के परिवार ने हरियाणा के हिसार जिले की मंडी आदमपुर में नया घर में गृहप्रवेश किया
- परी बिश्नोई के पति भव्य बिश्नोई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के पोते हैं
- गृहप्रवेश समारोह में परिवार के सदस्यों ने हवन और पारंपरिक रस्में निभाईं
IAS Pari Bishnoi Griha Pravesh Bhavya Bishnoi: भारतीय प्रशासनिक सेवा की चर्चित आईएएस अधिकारी परी बिश्नोई के परिवार ने 11 नवंबर 2026 को नए घर में गृहप्रवेश किया है. उनका नया आशियाना हरियाणा के हिसार जिले की मंडी आदमपुर में नंबर 106-107 की जगह पर बना है. परी बिश्नोई के पति भव्य बिश्नोई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के पोते और पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई के बेटे हैं. भव्य आदमपुर से पूर्व विधायक रह चुके हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर गृहप्रवेश का वीडियो शेयर करते हुए आदमपुर की जनता के नाम भावुक संदेश भी लिखा है और गृहप्रवेश समारोह में शामिल हुए लोगों का आभार जताया है.
भव्य बिश्नोई ने लिखा-अपने रिश्तों के प्रति समर्पण...
भव्य बिश्नोई ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि, ''मकान की नींव ज़मीन में होती है, पर घर की नींव अपनों के दिलों में और जहां पीढ़ियों का प्यार और विश्वास हो, वहां हर नई शुरुआत भी अपनी जड़ों से जुड़ी होती है. यह केवल गृहप्रवेश नहीं था, बल्कि अपनी जड़ों के प्रति कृतज्ञता, अपने रिश्तों के प्रति समर्पण और जनसेवा के अपने दृढ़ संकल्प को पुनः दोहराने का एक भावुक अवसर था. आप सभी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति, अथाह स्नेह और आशीर्वाद से इस अवसर को जीवनभर की अमूल्य स्मृति बना दिया. आदमपुर के हमारे इस घर की रौनक, इसकी आत्मा और इसका अपनापन आप सबसे है. हृदय की गहराइयों से आप सभी का आभार.''
यह भी पढ़ें- IAS परी बिश्नोई के परिवार का गृह प्रवेश, मंडी आदमपुर की दुकान नंबर 107 अब आलीशान हवेली
कुलदीप बिश्नोई ने भी जताया आभार
मंडी आदमपुर में बनाए गए महलनुमा घर में गृहप्रवेश के बाद कुलदीप बिश्नोई ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की. उन्होंने लिखा, ''हमने तो घर बनाया था, आपने इसे परिवार बना दिया, अपने प्यार से इस आंगन को आशीर्वाद का संसार बना दिया. आज आदमपुर में गृह प्रवेश के अवसर पर आपने जो प्यार और आशीर्वाद दिया, उसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है. ईश्वर की कृपा और आप सबके स्नेह से यह दिन हमारे परिवार के लिए अविस्मरणीय बन गया.
इतनी व्यस्तताओं के बीच हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र और अहमदाबाद सहित दूर-दूर से हजारों की संख्या में आपका पहुंचना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है. आपने अपना कीमती समय दिया, लंबा सफर तय किया और हमारी खुशी को अपनी खुशी बनाया. इस अपनत्व के लिए मैं और मेरा पूरा परिवार हृदय से आभारी हैं.
“हमने तो घर बनाया था, आपने इसे परिवार बना दिया, अपने प्यार से इस आँगन को आशीर्वाद का संसार बना दिया।” आज आदमपुर में गृह प्रवेश के अवसर पर आपने जो प्यार और आशीर्वाद दिया, उसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। ईश्वर की कृपा और आप सबके स्नेह से यह दिन हमारे परिवार के लिए अविस्मरणीय बन गया। इतनी व्यस्तताओं के बीच हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्रऔर अहमदाबाद सहित दूर-दूर से हजारों की संख्या में आपका पहुँचना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है। आपने अपना कीमती समय दिया, लंबा सफ़र तय किया और हमारी खुशी को अपनी खुशी बनाया—इस अपनत्व के लिए मैं और मेरा पूरा परिवार हृदय से आभारी हैं। जो साथी अपनी जिम्मेदारियों या किसी विवशता के कारण नहीं पहुँच सके, लेकिन मन से शुभकामनाएँ और आशीर्वाद भेजे, उनका भी उतना ही धन्यवाद। आपका स्नेह हम तक पहुँचा है। स्वर्गीय चौधरी भजनलाल जी ने जो रिश्ते कमाए थे, आज उसी अपनत्व को इस आँगन में उमड़ते देखकर मन भावुक हो गया। आज आपने केवल हमारे गृह प्रवेश की शोभा नहीं बढ़ाई, हमारे घर और दिलों को अपने प्यार से भर दिया। यह घर आपका है और इसके दरवाज़े आपके लिए सदैव खुले रहेंगे। आपका यह प्यार ही मेरी सबसे बड़ी पूँजी और जनसेवा की सबसे बड़ी ताक़त है। आप सभी का दिल से धन्यवाद। 🙏
— Kuldeep Bishnoi (@bishnoikuldeep) November 11, 2026
जो साथी अपनी जिम्मेदारियों या किसी विवशता के कारण नहीं पहुंच सके, लेकिन मन से शुभकामनाएं और आशीर्वाद भेजे, उनका भी उतना ही धन्यवाद. आपका स्नेह हम तक पहुंचा है. स्वर्गीय चौधरी भजनलाल जी ने जो रिश्ते कमाए थे, आज उसी अपनत्व को इस आंगन में उमड़ते देखकर मन भावुक हो गया.
आज आपने केवल हमारे गृह प्रवेश की शोभा नहीं बढ़ाई, बल्कि हमारे घर और दिलों को अपने प्यार से भर दिया. यह घर आपका है और इसके दरवाजे आपके लिए सदैव खुले रहेंगे. आपका यह प्यार ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी और जनसेवा की सबसे बड़ी ताकत है. आप सभी का दिल से धन्यवाद.''
बिश्नोई का गढ़ रही आदमपुर सीट
हरियाणा के हिसार जिले की आदमपुर सीट बिश्नोई परिवार का गढ़ रही है. यहां वर्ष 1968 से 2022 तक बिश्नोई परिवार के सदस्यों चौधरी भजनलाल, जसमा देवी बिश्नोई, कुलदीप बिश्नोई, रेणुका बिश्नोई और भव्य बिश्नोई ने ही जीत दर्ज की है. वर्ष 2024 के चुनाव में भव्य बिश्नोई को कांग्रेस के चंद्रप्रकाश के सामने 1,268 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था. तब राजनीति के जानकार कहने लगे थे कि बिश्नोई परिवार लंबे समय से दिल्ली में रहने लगा है, इसलिए आदमपुर उनके हाथ से फिसल गया. अब आदमपुर में नया घर बनाना बिश्नोई परिवार की घर वापसी के तौर पर देखा जा रहा है.
यह भी पढ़ें- IAS परी बिश्नोई के परिवार की घर वापसी, मंडी आदमपुर की दुकान नंबर 107 बना नया आशियाना
यह भी पढ़ें- IAS परी बिश्नोई ने खास अंदाज में दी दिवाली की शुभकामनाएं, एयरपोर्ट पर बेटी दौड़कर गले से लिपटी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं