विज्ञापन

हरियाणा के इस शख्स ने बुलेट बेचने के लिए अपनाया ऐसा तरीका की हो गई जेल, वायरल हो रहा स्टंट का वीडियो

हरियाणा के पानीपत में रील बनाने के चक्कर में दो युवकों को स्टंटबाजी भारी पड़ गई. सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने के लिए युवकों ने बुलेट के साइलेंसर में पेट्रोल डालकर 'फायर स्टंट' किया, वह भी पुलिस की डायल 112 गाड़ी के ठीक सामने. इसके बाद उन पर कड़ी कार्रवाई हो गई.

हरियाणा के इस शख्स ने बुलेट बेचने के लिए अपनाया ऐसा तरीका की हो गई जेल, वायरल हो रहा स्टंट का वीडियो
पानीपत: डायल 112 की गाड़ी के सामने बुलेट से 'आग वाला स्टंट', पुलिस ने विक्की मोटर मालिक समेत दो को दबोचा
NDTV Reporter

Haryana News in Hindi: हरियाणा के पानीपत जिले में सोशल मीडिया पर मशहूर होने के जुनून में दो युवकों ने कानून और सुरक्षा की धज्जियां उड़ा दीं. युवकों ने अपनी बुलेट बाइक के साइलेंसर में पेट्रोल डालकर खतरनाक फायर स्टंट किए. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवकों की लापरवाही साफ नजर आ रही है, पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

डायल 112 की गाड़ी के सामने किया दुस्साहस

हैरानी की बात यह है कि युवकों ने यह पूरा स्टंट पुलिस की डायल 112 की गाड़ी के सामने ही रिकॉर्ड किया था. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक साइलेंसर के पास पेट्रोल डालता है और दूसरा जलती हुई लकड़ी सामने लाता है, जिससे अचानक आग की लपटें भड़क उठती हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में एक पुलिसकर्मी भी खड़ा नजर आ रहा है, जिससे युवकों के बेखौफ होने का अंदाजा लगाया जा सकता है.

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन 

वीडियो वायरल होने के बाद शहर थाना पुलिस हरकत में आई. पुलिस ने सिक्योरिटी एजेंट की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विक्की मोटर का मालिक और कैमरे से वीडियो बनाने वाला शख्स शामिल है. पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि रील और लाइक्स के चक्कर में सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

एएसपी हर्षित गोयल की चेतावनी

पानीपत के असिस्टेंट पुलिस अधीक्षक (एएसपी) हर्षित गोयल ने प्रेस वार्ता कर इस पूरी कार्रवाई की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर स्टंट के नाम पर इस तरह की खतरनाक हरकतें भविष्य में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी. एएसपी ने अपील की है कि युवा रील बनाने के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें, अन्यथा पुलिस उनके खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई करेगी.

ये भी पढ़ें:- भिवाड़ी में भीषण गैस सिलेंडर ब्लास्ट, एक ही परिवार के 7 लोग झुलसे, हालत नाजुक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Panipat Viral Bike Fire Stunt Video, ASP Harshit Goyal Panipat Press Conference, Vicky Motors Panipat Owner Arrested, Dangerous Bullet Stunt Panipat Police Action, Haryana News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com