विज्ञापन

हरियाणा: जमानत पर छूटे युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने की फायरिंग

सूरज वर्ष 2019 के एक मर्डर केस में जेल में बंद था और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था. सूरज अपने परिवार में दो भाइयों में छोटा था. सूरज की अचानक हुई इस हत्या से परिवार गहरे सदमे में है और गांव में मातम पसरा हुआ है. पु

हरियाणा: जमानत पर छूटे युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने की फायरिंग
हरियाणा: जमानत पर छूटे युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

हरियाणा के करनाल में निसिंग क्षेत्र के गांव गोंदर में उस समय सनसनी फैल गई, जब जमानत पर जेल से बाहर आए एक युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई. बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने जांच तेज कर दी है. खूनी वारदात का पूरा घटनाक्रम शनिवार शाम गांव गोंदर की एक गली अचानक गोलियों की आवाज से गूंज उठी. हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया गांव का सूरज गली में खड़ा था. तभी एचएफ डिलेक्स बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे.

एक मर्डर केस में जेल में था सूरज 

बिना किसी बहस या चेतावनी के बदमाशों ने सीधे उस पर गोलियां बरसा दीं. एक हमलावर ने मुंह ढका हुआ था, जबकि दो के चेहरे खुले थे. हमले के बाद आरोपी तेज़ी से मौके से फरार हो गए. हमलावरों द्वारा चलाई गई गोलियां सूरज की छाती, सिर और बगल में लगीं. गंभीर रूप से घायल सूरज को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया है. बताया जा रहा है कि मृतक सूरज वर्ष 2019 के एक मर्डर केस में जेल में बंद था और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था.

मजदूरी करके पिता परिवार का करते पालन-पोषण 

ऐसे में इस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या आपराधिक दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है. सूरज अपने परिवार में दो भाइयों में छोटा था. पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं. बेटे की अचानक हुई इस हत्या से परिवार गहरे सदमे में है और गांव में मातम पसरा हुआ है. पुलिस की त्वरित कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजरानिया, निसिंग थाना पुलिस और सीआईए टीम मौके पर पहुंची.

अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और परिजनों से बातचीत कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिया. सीसीटीवी और जांच के कई एंगल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है. (अनूप कूपर के इनपुट के साथ)

यह भी पढे़ं-

दुष्यंत चौटाला की गाड़ी के आगे अड़ाई बोलेरो, फिल्मी स्टाइल में दबोचने की कोशिश गाड़ी से लटके पूर्व डिप्टी सीएम

Haryana: करनाल में जोरदार धमाके से हवा में उड़ी घर की छत, दिवाली के बचे पटाखों ने मचाई तबाही, इलाके में दहशत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana News, Haryana Crime News, Haryana Murder, Karnal News, Karnal Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com