विज्ञापन

एशियन गेम्स में आज भारत के 10 से ज्यादा पदक दांव पर, अनिमेष से लेकर मनु भाकर तक, जानें कौन-कब एक्शन में होगा

एशियन गेम्स 2026 के आठवें दिन 10 से ज्यादा मेडल दांव पर हैं. भारतीय एथलीटों के लिए मेडल जीतने के कई मौके हैं.

एशियन गेम्स में आज भारत के 10 से ज्यादा पदक दांव पर, अनिमेष से लेकर मनु भाकर तक, जानें कौन-कब एक्शन में होगा
Manu Bhaker, Animesh Kujur
IANS

एशियन गेम्स 2026 के आठवें दिन भारतीय एथलीटों के लिए मेडल जीतने के कई मौके हैं. स्क्वैश में, दो गोल्ड मेडल मैच होंगे जिनमें अभय सिंह और अनाहत सिंह पुरुष और महिला सिंगल्स फाइनल में खेलेंगे. तेजस्विन शंकर डेकाथलॉन फाइनल के आखिरी पांच इवेंट्स में गोल्ड जीतने की कोशिश करेंगे, जबकि सर्वेश कुशारे पुरुषों की हाई जंप में टॉप स्थान हासिल करने का लक्ष्य रखेंगे. पारुल चौधरी और अंकिता महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ फाइनल में हिस्सा लेंगी.

एशियन गेम्स 2026 के आठवें दिन भारत का शेड्यूल


एथलेटिक्स:

  • सुबह 4:00 बजे महिलाओं की मैराथन रेस वॉक (मेडल इवेंट) में मंजू रानी और प्रियंका गोस्वामी.
  • सुबह 7:38 बजे पुरुषों की डेकाथलॉन 110 मीटर हर्डल्स हीट्स में तेजस्विन शंकर और तौफीक नौशाद.
  • सुबह 8:10 बजे पुरुषों की डेकाथलॉन डिस्कस थ्रो में तेजस्विन शंकर और तौफीक नौशाद.
  • सुबह 8:35 बजे पुरुषों की 400 मीटर हर्डल्स हीट्स में संतोष कुमार तमिलरासन और यशस पलक्ष.
  • सुबह 9:05 बजे महिलाओं की 400 मीटर हर्डल्स हीट्स में विथ्या रामराज.
  • सुबह 9:13 बजे महिलाओं की 400 मीटर हर्डल्स में अनु राघवन.
  • सुबह 9:10 बजे पुरुषों की लॉन्ग जंप क्वालिफिकेशन A और B में श्रीशंकर मुरली और डेविड सोलोमन.
  • सुबह 9:50 बजे पुरुषों की डेकाथलॉन पोल वॉल्ट में तेजस्विन शंकर और तौफीक नौशाद.
  • सुबह 9:10 बजे पुरुषों की लॉन्ग जंप क्वालिफिकेशन राउंड ग्रुप A में डेविड सोलोमन पट्टुराज.
  • दोपहर 3:35 बजे पुरुषों के डेकाथलॉन जैवलिन थ्रो में तेजस्विन शंकर और तौफीक नौशाद.
  • दोपहर 3:35 बजे महिलाओं की लॉन्ग जंप फ़ाइनल (मेडल इवेंट) में शैली सिंह और एंसी सोजन.
  • दोपहर 3:55 बजे महिलाओं की 200 मीटर फ़ाइनल (मेडल इवेंट) में हरिता भद्रा और उन्नति बोलैंड.
  • शाम 4:05 बजे पुरुषों की 200 मीटर फ़ाइनल (मेडल इवेंट) में अनिमेष कुजूर 
  • शाम 4:15 बजे पुरुषों की हाई जंप फ़ाइनल (मेडल इवेंट) में सर्वेश कुशारे और जे आदर्श राम
  • शाम 4:53 बजे महिलाओं की 100 मीटर हर्डल्स (मेडल इवेंट) में नंदिनी कोंगन 
  • शाम 5:00 बजे पुरुषों की 800 मीटर हीट्स में मोहम्मद अफसल और कृष्ण कुमार 
  • शाम 5:40 बजे पुरुषों की डेकाथलॉन 1500 मीटर में तेजस्विन शंकर और तौफीक नौशाद 
  • शाम 5:52 बजे महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ फ़ाइनल (मेडल इवेंट) में पारुल चौधरी और अंकिता
  • शाम 6:15 बजे महिलाओं की 4x100 मीटर रिले हीट्स में भारत

आर्चरी:

सुबह 4:45 बजे से भारत की रिकर्व, कंपाउंड और मिक्स्ड टीमें राउंड ऑफ़ 16 से क्वार्टर फ़ाइनल तक के मुक़ाबलों में हिस्सा लेंगी.

सर्फिंग:

सुबह 4:54 बजे से पुरुषों और महिलाओं की शॉर्टबोर्ड हीट्स में कमाली प्रकाश, शुगर शांति गायेन और शिवराज बाबू 

सेपकटकराव:

सुबह 5:30 बजे: महिलाओं के डबल्स ग्रुप B मैच में भारत बनाम दक्षिण कोरिया 

सुबह 11:30 बजे: महिलाओं के डबल्स ग्रुप B मैच में भारत बनाम फ़िलीपींस

शूटिंग:

  • सुबह 6:10 बजे महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत और टीम प्रिसिजन क्वालिफिकेशन में मनु भाकर, ईशा सिंह और राही सरनोबत.
  • सुबह 6:30 बजे पुरुषों की ट्रैप व्यक्तिगत और टीम क्वालिफिकेशन (पहला दिन) में अहवर रिज़वी, कायनन चेनाई और शपथ भारद्वाज.
  • सुबह 6:30 बजे महिलाओं की ट्रैप व्यक्तिगत और टीम क्वालिफिकेशन (पहला दिन) में मनीषा कीर, आशिमा अहलावत और नीरू.


कुराश:

शाम 6:30 बजे से संगीता, भारती, यश कुमार चौहान और विशाल महिलाओं के 57 किग्रा और पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग में राउंड ऑफ़ 32, 16, क्वार्टर फ़ाइनल, सेमीफ़ाइनल और फ़ाइनल मुक़ाबलों में 


फ़ेंसिंग:

सुबह 9:20 बजे से महिलाओं के सेबर राउंड ऑफ़ 16 मुक़ाबले में भारत बनाम इंडोनेशिया (भावना देवी और श्रेया गुप्ता)।

बॉक्सिंग:

  • सुबह 9:45 बजे पुरुषों के 80 किग्रा क्वार्टर फाइनल में अंकुश बनाम ताजिकिस्तान के नेक्रुज सलीमोव 
  • दोपहर 2:00 बजे महिलाओं के 65 किग्रा क्वार्टर फ़ाइनल में परवीन बनाम उज़्बेकिस्तान की नवबखोर खमिदोवा
  • दोपहर 2:45 बजे पुरुषों के 60 किग्रा क्वार्टर फ़ाइनल में सचिन सिवाच बनाम जापान के शुनसुके कितामोटो .
  • दोपहर 3:45 बजे पुरुषों के 90+ किग्रा क्वार्टर फ़ाइनल में नरेंद्र बनाम थाईलैंड के अथापोंग सेंगटेप 

वेटलिफ्टिंग:

सुबह 10:00 बजे महिलाओं के 69 किग्रा (मेडल इवेंट) में हरजिंदर कौर


स्क्वैश:

  • दोपहर 12:30 बजे पुरुषों के सिंगल्स गोल्ड मेडल मुक़ाबले में अभय सिंह बनाम मलेशिया के एनजी ईन यो 
  • दोपहर 1:30 बजे। महिलाओं के सिंगल्स गोल्ड मेडल मुक़ाबले में अनाहत सिंह बनाम मलेशिया की शिवसंगरी सुब्रमण्यम


वॉलीबॉल:

  • दोपहर 12:30 बजे से हॉकी में पुरुषों के पूल C मुक़ाबले में भारत बनाम वियतनाम 
  • दोपहर 3:30 बजे से महिलाओं के पूल मैच में भारत बनाम सिंगापुर 


सेलिंग:

  • सुबह 9:30 बजे से पुरुषों की स्किफ़/49er: प्रिंस नोबल और मनु फ्रांसिस
  • सुबह 9:40 बजे से। महिलाओं की स्किफ़/49er FX: हर्षिता तोमर और शीतल वर्मा, 


बैडमिंटन:

  • सुबह 6:00 बजे से महिला डबल्स: क्वार्टर फ़ाइनल में ट्रेसा जॉली और गायत्री गोपीचंद का मुकाबला मलेशिया की पर्ली टैन और थिनाह मुरलीधरन से
  • सुबह 6:10 बजे से मिक्स्ड डबल्स: क्वार्टर फ़ाइनल में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो का मुकाबला चीन के फेंग यान झे और हुआंग डोंगपिंग से
  • सुबह 9:30 बजे से महिला सिंगल्स क्वार्टर फ़ाइनल: पीवी सिंधु (क्वालिफ़िकेशन पर निर्भर),
  • सुबह 9:30 बजे से महिला सिंगल्स क्वार्टर फ़ाइनल: उन्नति हुड्डा बनाम जापान की अकाने यामागुची


घुड़सवारी:

  • सुबह 6:00 बजे से ड्रेसेज इंडिविजुअल: हृदय छेदा,
  • सुबह 6:00 बजे से ड्रेसेज इंडिविजुअल: जय सूद

ये भी पढ़ें-  एशियन गेम्स में प्राची चौधरी का कमाल, 400 मीटर फाइनल में जीता ब्रॉन्ज, सातवें दिन भारत को दिलाया 7वां मेडल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News, Asian Games 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com