हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का रो-रोकर बुरा हाल है. इन दिनों वह बुरी तरह से टूट चुकी हैं. वजह है किसी अपने को खो देना. सपना और उनके पति वीर साहू दोनों काफी इमोशनल हो गए हैं. हो भी क्यों न 11 साल पुराना साथ छूट जो गया. लंबी बीमारी के चलते उनकी 'क्वीन' (Sapna Chaudhary's Dog Death) ने दम तोड़ दिया. इस बात पर यकीन कर पाना दोनों के लिए ही मुश्किल है. उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है कि 11 साल का साथ एक झटके में कैसे छूट गया. उसकी याद में दोनों ने एक पौधा लगाया है.
क्वीन की मौत से टूटे सपना-वीर
सपना चौधरी की प्यारी क्वीन उनकी बुली ब्रीड की डॉगी थी. जो लंबे समय से किडनी और लिवर के खराब होने की वजह से डायलिसिस पर चल रही थी. बुधवार को उसकी मौत हो गई. इस घटना से सपना और उनके पति वीर काफी भावुक हो गए. इस कपल ने अपनी प्यारी क्वीन को बहुत ही सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी. उन्होंने इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
सपना चौधरी ने क्वीन को खोया
सपना के पति वीर साहू ने लिखा कि क्वीन पिछले 11 सालों से उनके साथ ही और उनके परिवार की एक सदस्य थी.बुली ब्रीड होने के बाद भी क्वीन कभी भी हिंसक नहीं हुई. उनके खलनायक सॉन्ग में भी क्वीन ने समझदारी से अच्छा रोल प्ले किया. शूटिंग के दौरान लोगों की भारी भीड़ होने के बाद भी क्वीन ने कभी आपा नहीं खोया और किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. भीड़ में भी उसने सिर्फ अपने रोल पर ही फोकस बनाए रखा.
किडनी, लीवर हुए खराब, छूट गया 11 सालों का साथ
वीर ने बताया कि क्वीन को पिछले कई दिनों से वायरल हुआ था. जिसकी वजह से उसकी किडनी और लिवर ,ही से काम नहीं कर रहे थे. जिसके बाद उन्होंने उसका डायलिसिस भी करवाया. उन्होंने क्वीन को परिवार की शान बताते हुए कहा कि उनके बेटे पोरस को भी उसने ही चलना सिखाया था. क्वीन बेटे को अपनी पीठ में बिठाकर घुमाती भी थी. उनकी पत्नी सपना चौधरी क्वीन से बहुत ज्यादा प्यार करती थीं.
इमोशनल हुए सपना और वीर
वीर ये सोचकर और भी ज्यादा इमोशनल हो उठे कि जब उनका बेटा पोरस पूछेगा कि पापा क्वीन कहां गई, तो उनके लिए जवाब देना मुश्किल हो जाएगा. लेकिन उसकी याद में लगाया गया पौधा हमेशा उसकी याद दिलाता रहेगा.इसी प्यार की वजह से क्वीन एक रानी की तरह दुनिया से विदा हुई. प्रकृति को समर्पित, यही जीवन का वास्तविकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं