विज्ञापन

धोनी की सबसे शानदार जीत, सबसे सर्वश्रेष्ठ पारी, माही के आईपीएल के 7 सबसे यादगार पल

मंगलवार को अप्रत्यक्ष रूप से आईपीएल से संन्यास लेने के बाद से ही एमएस धोनी टॉप ट्रेंड में शामिल हैं. घर से लेकर ऑफिस तक तमाम फैंस धोनी के बारे में बातें कर रहे हैं, उनके फोटो वीडियो साझा कर रहे हैं

धोनी की सबसे शानदार जीत, सबसे सर्वश्रेष्ठ पारी,  माही के आईपीएल के 7 सबसे यादगार पल
MS Dhoni: बतौर मेन्टॉर नियुक्ति के बाद से ही एमएस धोनी वायरल हैं
source: X

भारत और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व दिग्गज एमएस धोनी मंगलवार से ही मेन्टॉर की नियुक्ति के बाद से ही सोशल मीडिया में टॉप ट्रेंड में शामिल हैं. यह समझा भी जा सकता है क्योंकि इस नियुक्ति के साथ ही एक तरह से धोनी ने आईपीएल में अपना आखिरी मैच खेल  लिया है, या उनका मेगा टूर्नामेंट से संन्यास हो चुका है. अब जब धोनी के करियर पर पर्दा गिर गया है, तो उनके करोड़ों चाहने वाले धोनी से जुड़े मैचों, कहानियों, किस्सों को याद कर रहे हैं. उनकी तस्वीरों और वीडियो को साझा कर रहे हैं. चलिए मेगा टूर्नामेंट से जुड़े माही के 7 किस्सों से आपको रू-ब-रू कराते हैं. 

यह भी पढ़ें:  'दोस्त के ओवर में लगातार 5 चौके...और फटकार', बॉलर ने खुद बयां की धोनी की 'अनटोल्ड स्टोरी'

1. पहला खिताब, 2010

साल 2010 में 25 अप्रैल को सीएसके ने फाइनल में मुंबई इंडियंस (MI) को 22 रनों से हराया.  यह वह पल था जब धोनी ने सीएसके को एक बड़ी ताकत के रूप में स्थापित किया और 2011 में सफलतापूर्वक खिताब बचाने (डिफेंड करने) की नींव रखी. यहा से धोनी और चेन्नई दोनों का ही कद लगातार बढ़ता ही गया. बीच में कुछ असफलताएं जरूर आईं, लेकिन इसके बाद फिर से टीम ने चरम को हासिल किया. हालांकि, यह बात अलग है कि फिलहाल चेन्नई पहले जैसी या पुरानी धोनी वाली चेन्नई नहीं ही है. 

2. अंतिम ओवर का चमत्कार, 2016

सीएसके के दो साल के निलंबन के दौरान आरपीएसजी (RPSG) के लिए खेलते हुए एमएसडी ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ एक शानदार फिनिश दिया. पुणे को अंतिम ओवर में 23 रनों की दरकार थी और धोनी ने अक्षर पटेल पर 2 छक्के और एक चौका जड़ा. माही ने इसके बाद फिर आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को 4 विकेट से जीत दिला दी. उन्होंने 32 गेंदों पर नाबाद 64 रन बनाकर दिखाया कि  वह दिन विशेष पर अपनी टीम के लिए कितने बड़े फिनिशर थे. 

3. शानदार कमबैक किंग, 2018

शुरुआती कामबायी के बाद जब चेन्नई की फॉर्म में गिरावट आई, तो एक समय सवाल उठाए जा रहे थे कि क्या फ्रेंचाइजी अपनी पुरानी पहचान वापस पा सकेगी. और इन तमाम सवालों का धोनी ने जोरदार अंदाज में जवाब दिया, जब सीएसके ने आरसीबी (RCB) के खिलाफ 74/4 के स्कोर से उबरते हुए 206 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 5 विकेट से जीत दर्ज की. धोनी ने खुद 34 गेंदों पर नाबाद 70 रन की पारी खेली.  इसके बाद सीएसके ने खिताब भी जीतकर आलोचकों के मुंह पर ताला जड़ दिया.

4. जब धोनी गुस्से में आपा खो बैठे, 2019

यह घटना जयपुर में 11 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक तनावपूर्ण मुकाबले के अंत मे घटी. तब कमर की ऊंचाई से ऊपर डाली गई फुल-थाईर गेंद को अम्पायर द्वारा नो-बॉल करार दिए जाने और फिर फैसले को पलटे जाने के बाद धोनी मैदान पर आ गए थे. इस पर उन पर उनकी मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया था. मिस्टर कूल के नाम से अपनी पहचान बना चुके धोनी का यह वह रूप था, जिसे देख हर कोई हैरान रन गया. बहरहाल, इस घटना के बाद फिर कभी माही के साथ ऐसा देखने को नहीं मिला. 

5. धोनी की सर्वश्रेष्ठ पारी, 2019

नो-बाल घटना के कुछ दिन बाद ही 21 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ जब धोनी क्रीज पर थे, तो टीम को जीत के लिए अंतिम ओवर में 26 रनों की आवश्यकता थी. ऐसे में धोनी ने पहली 5 गेंदों पर 3 छक्कों से 24 रन बनाए. आखिरकार शार्दुल ठाकुर के रन आउट होने के कारण सीएसके 1 रन से मैच हार गई, लेकिन धोनी की 84* रनों की पारी को आज भी उनके करोड़ों चाहने वाले फैंस याद करते हैं. और उनकी इस तूफानी पारी को करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी माना जाता है. 

6. आलोचकों को शांत करना, 2021

दुबई में डीसी (DC) के खिलाफ क्वालीफायर 1 मैच में धोनी ने 6 गेंदों पर नाबाद 18 रन बनाए. उन्होंने पारी के अंतिम ओवर में लगातार तीन चौके जड़कर 2 गेंद शेष रहते सीएसके को जीत दिलाई. फाइनल में, उन्होंने केकेआर (KKR) को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स को चौथा खिताब जिताया, तो वहीं आलोचक उनके मुरीद हो गए, जिन्होंने कुछ भी इस टीम को डैडी आर्मी करार दिया था. 

7. सुपर किंग्स को पांचवां खिताब, 2023

जीटीएम (GT) के खिलाफ बारिश से प्रभावित फाइनल मे जब सीएसके को आखिरी 2 गेंदों पर 10 रनों की जरूरत थी, रवींद्र जडेजा ने एक छक्का और एक चौका लगाकर 5 विकेट से जीत पक्की कर दी. अगर इस चेन्नई के इतिहास का सबसे रोमांचक मुकाबला करार दिया  जाए, तो एक बार को गलत नहीं ही होगा. जीत के बाद धोनी तुरंत मैदान पर दौड़े और जडेजा को गले लगा लिया, जिसे बाद में उन्होंने अपने करियर के सबसे बेहतरीन पलों में से एक बताया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahendra Singh Dhoni, IPL 2027, Chennai Super Kings, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com