विज्ञापन

बिहार के नदवां में 25 नवंबर की घुड़दौड़ को लेकर तैयारियां तेज, खुद मैदान में उतरे अनंत सिंह

अनंत सिंह की बेटी की शादी की भव्य तैयारियां चल रही है.दर्जनों घोड़े प्रैक्टिस के लिए सारण पहुंच चुके हैं. कौन सा घोड़ा सबसे तेज है? मोकामा विधायक खुद इन घोड़ों की प्रैक्टिस देख रहे हैं. गोविंद कुमार की रिपोर्ट...

अनंत सिंह देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस
NDTV
  • बिहार के मोकामा के विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर 2026 को होगी
  • शादी में अनंत सिंह देश के नामी घोड़ों की भागीदारी वाली खास घुड़दौड़ का आयोजन कर रहे हैं
  • घोड़ों के रहने और प्रैक्टिस के लिए अनंत सिंह ने विशेष घुड़साल बनाया है
पटना:

बिहार के मोकामा के विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर 2026 को होने जा रही है. शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. बेटी की शादी में अनंत सिंह  घुड़दौड़ कराने जा रहे हैं. शादी की तैयारियों के बीच घुड़दौड़ की चर्चा जोर-शोर से हो रही है. बताया जा रहा है कि देश के नामी घोड़े 25 नवंबर को आयोजित घुड़दौड़ में भाग लेंगे, वहीं छठ महापर्व समाप्त होते ही घोड़े वहां पहुंचने लगे हैं.आज बिहार के सारण समेत कई जिलों के सात घोड़े इस घुड़दौड़ में भाग लेने नदवां पहुंचे है. अनंत सिंह ने घोड़ों के रहने के लिए घुड़साल बनाया है. आज फिर अनंत सिंह एक दर्जन घोड़ों की प्रैक्टिस देखने काफिले के साथ ग्राउंड पहुंचे, जहां उके साथ सैकड़ो लोग मौजूद रहे.

अनंत सिंह ने दोखी घोड़ों की प्रैक्टिस

विवेका पहलवान के भाई अरविंद पहलवान ने कहा कि शादी और घुड़दौड़ की तैयारी अच्छी चल रही है. उनका घोड़ा देश में कई घुड़दौड़ में भाग ले चुका है और इनाम भी जीत चुका है. उनका घोड़ा अगर इस घुड़दौड़ में जीतता है तो उसे फर्स्ट प्राइज में थार के साथ ही प्यार और सम्मान भी मिलेगा. उन्होंने कहा कि नदवां में इससे पहले भी घुड़दौड़ आयोजित होती रही हैं. अनंत सिंह इस परंपरा को जिंदा रखे हुए हैं. शादी में यूपी, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान समेत कई राज्यों से यहां लोग पहुंचेंगे.

जीतने वाले घोड़े को मिलेगी थार

पंजाब के एक युवक ने कहा कि वह  छठ महापर्व मनाने बिहार आए थे, इसके बाद वह अनंत सिंह से मिलने पहुंचे.अब वह 25 नवंबर को शादी और घुड़दौड़ देखने के बाद ही वापस लौटेंगे. पंजाब में उन्होंने पहले भी कई घुड़दौड़ देखी हैं. उन्होंने कहा कि यहां भी पंजाब जैसी ही घुड़दौड़ होने वाली है. अनंत सिंह की बेटी की शादी की तैयारी भव्य चल रही है. उन्होंने बताया कि उनको अनंत सिंह से काफी लगाव है.

पंजाब और ओडिशा से शादी के लिए पहुंचे मेहमान

रोहित सिंह ने कहा कि वह उड़ीसा से छठ महापर्व में आए थे, अब वह अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी और घुड़दौड़ देखने के बाद ही वापस जाएंगे. यहां भव्य टेंट पंडाल लगाए जा रहे हैं, हेलीपैड भी बनाए जा रहे हैं. उन्होंने पहले कभी ऐसी शादी नहीं देखी है. उन्हें ये देखकर अच्छा लगा कि शादी में कोई भी आकर खाना खा सकता है, चाहे कार्ड मिला हो या नहीं. इस शादी से बिहार का नाम भी रौशन हो रहा है, उन्हें इस शादी को लेकर कार्ड भी मिला है. उनका घर उड़ीसा है लेकिन उनके मामा बख्तियारपुर से हैं.

ये भी पढ़ें-यूपी के कारीगर, बंगाल से लाइटें, मंडप में जयपुर की झलक... अनंत सिंह की बेटी की शादी में क्या है खास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Anant Singh, Anant Singh Daughter Shivangi Wedding, Horse Racing, Anant Singh Horse Race Thar Prize
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com