विज्ञापन

सपना चौधरी जा सकती थीं जेल! बाल-बाल बचीं, बाहर आकर बोलीं- मैं सही हूं बात खत्म! जानें क्या है मामला

सपना चौधरी से जुड़ा ये मामला साल 2028 का है. लखनऊ के स्मृति उपवन में सपना चौधरी समेत दूसरे कलाकारों का कार्यक्रम आयोजित किया जाना था. लेकिन सपना को यहां पहुंचने में थोड़ी देर हुई तो वहां हंगामा मच गया.

सपना चौधरी जा सकती थीं जेल! बाल-बाल बचीं, बाहर आकर बोलीं- मैं सही हूं बात खत्म! जानें क्या है मामला
सपना चौधरी पहुंची लखनऊ कोर्ट
Social Media
नई दिल्ली:

पॉपुलर हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी शनिवार (4 अप्रैल) को लखनऊ की एक अदालत में पेश हुईं. अपने खिलाफ जारी जमानती वारंट को वापस कराने के लिए कोर्ट पहुंची सपना के मामले में प्रभारी एसीजेएम अनुपम दुबे ने सुनवाई के बाद वारंट निरस्त कर दिया. अदालत ने उन्हें 1,400 रुपये का फाइन भरने का आदेश दिया है. साथ ही सपना को 60 हजार रुपये का मुचलका दाखिल करने को भी कहा गया है.

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 28 अप्रैल को तय की है. सपना चौधरी ने कोर्ट से बाहर निकलकर कहा कि पक्ष-विपक्ष की बात नहीं है, सही गलत की बात है. अगर मैं सही हूं तो बाहर हूं, बस इतनी सी बात है. अगर मैं दोषी होती तो क्या मुझे लगता है कि मैं बाहर रह पाती? आरोप लगना और दोषी साबित होना दोनों अलग-अलग बातें हैं. जब साबित हो जाएगा तब जवाब दूंगी. अभी तो कुछ साबित नहीं हुआ है. कोर्ट में सब कुछ ठीक रहा, अच्छा लगा और मजे आ रहे हैं.

क्या था पूरा मामला?

यह घटना साल 2018 की है. लखनऊ के स्मृति उपवन में सपना चौधरी समेत दूसरे कलाकारों का कार्यक्रम आयोजित किया जाना था. आयोजकों ने 300 रुपये पर टिकट के हिसाब से हजारों टिकट बेचे थे. लेकिन रात 10 बजे तक सपना नहीं पहुंचीं, जिससे दर्शकों में भारी नाराजगी फैल गई. भीड़ बेकाबू हो गई और लोगों ने हंगामा व तोड़फोड़ शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें: 16 साल की श्रीदेवी से शादी करना चाहते थे रजनीकांत, एक अपशकुन की वजह से कभी पूरा नहीं हो पाया ये सपना

Latest and Breaking News on NDTV

आशियाना थाने के उपनिरीक्षक फिरोज खान ने 13 अक्टूबर 2018 को सपना चौधरी, रत्नाकर उपाध्याय, अमित पांडे, इबाद अली, नवीन शर्मा और जुनैद अहमद के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस ने जांच के बाद 2019 में सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर दी थी.

लंबे समय से इस मामले में अदालत में पेशी न होने के कारण सपना के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया था. अब कोर्ट में हाजिर होकर उन्होंने कानूनी प्रक्रिया में शामिल होने और आगे भी सहयोग करने का भरोसा दिलाया है. इस फैसले के बाद सपना चौधरी अब मामले की सुनवाई में सक्रिय रूप से शामिल होंगी.

यह भी पढ़ें: रामायण की आलोचना पर ऋतिक रोशन ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर लिखा- हां खराब VFX होते हैं...पढ़ें और क्या कहा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lucknow Sapna Chaudhary, Sapna Chaudhary Case, Sapna Chaudhary In Lucknow Court, Sapna Chaudhary Jail, Lucknow News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com