विज्ञापन

PM मोदी के आवास पर पहुंचे सीएम सैनी समेत हरियाणा भाजपा के सारे विधायक, स्मृति ईरानी भी मौजूद

हाल ही में भाजपा ने हरियाणा संगठन में नई जिम्मेदारियां तय की हैं. इसी बदलाव के बाद यह पहली बड़ी बैठक होगी.

PM मोदी के आवास पर पहुंचे सीएम सैनी समेत हरियाणा भाजपा के सारे विधायक, स्मृति ईरानी भी मौजूद
CM सैनी और हरियाणा के 48 BJP विधायक PM मोदी से करेंगे मुलाकात.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर हरियाणा भाजपा के सभी 48 विधायकों के साथ बैठक करेंगे
  • बैठक दोपहर चार बजे शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगी और हरियाणा की राजनीति में अहम मानी जा रही है
  • भाजपा के नए संगठनात्मक ढांचे के बाद यह पहली बड़ी बैठक होगी जिसमें सरकार और संगठन के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे

नई दिल्ली में शनिवार को हरियाणा भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आवास पर राज्य के सभी 48 भाजपा विधायकों, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे. दोपहर 4 बजे से शाम 6 बजे तक चलने वाली इस बैठक को हरियाणा की राजनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है.

नए संगठनात्मक ढांचे के बाद पहली बड़ी बैठक

हाल ही में भाजपा ने हरियाणा संगठन में नई जिम्मेदारियां तय की हैं. इसी बदलाव के बाद यह पहली बड़ी बैठक होगी जिसमें सरकार और संगठन दोनों के नेताओं की मौजूदगी रहेगी. बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा प्रभारी स्मृति ईरानी तथा सह प्रभारी एवं बुलंदशहर से सांसद भोला सिंह भी शामिल होंगे.

उपलब्धियों और चुनावी वादों की होगी समीक्षा

बैठक में हरियाणा सरकार द्वारा अब तक किए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी. इसके साथ ही चुनाव के दौरान किए गए प्रमुख वादों की प्रगति पर भी चर्चा होगी. पार्टी नेतृत्व आने वाले समय की रणनीति और जनता तक सरकार के कामों को पहुंचाने की योजना पर भी विचार करेगा.

यह भी पढ़ें- 

सपा ने MLC चुनाव में बदल दिए दो कैंडिडेट, कमलेश यादव की जगह डॉ. संजय त्रिपाठी को मौका

राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरण में होंगे, जिला परिषद, पंचायत समिति- सरपंच चुनाव शेड्यूल जारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana BJP, PM Modi, Nayab Singh Saini
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com