विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2023

शिमला में फरवरी की रात सबसे गर्म, तापमान सामान्य से 11 डिग्री सेल्सियस अधिक

मौसम विभाग के अनुसार शिमला में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री के साथ फरवरी की सबसे गर्म रात रही, जो सामान्य से ग्यारह डिग्री अधिक है. शहर में आखिरी बार 23 फरवरी, 2015 को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

शिमला में फरवरी की रात सबसे गर्म, तापमान सामान्य से 11 डिग्री सेल्सियस अधिक

मौसम विभाग के अनुसार शिमला में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री के साथ फरवरी की सबसे गर्म रात रही, जो सामान्य से ग्यारह डिग्री अधिक है. शहर में आखिरी बार 23 फरवरी, 2015 को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. हिमाचल के पड़ोसी राज्यों के प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान भी शिमला से कम रहा.

चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस, देहरादून में 11.1 डिग्री सेल्सियस, जम्मू में 11.3 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 12.3 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 12.8 डिग्री सेल्सियस और जयपुर में 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शिमला में भी अधिकतम तापमान सामान्य से 11.4 डिग्री अधिक 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य में पारा 30 डिग्री के पार चला गया, वहीं ऊना दिन में सबसे गर्म रहा और अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

कल्पा में अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस और केलांग में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कुफरी के प्रमुख पर्यटन स्थल नारकंडा में दिन का तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस, 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मनाली में अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस जबकि डलहौजी और धर्मशाला में अधिकतम तापमान क्रमश: 20.6 डिग्री सेल्सियस और 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें- 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Meteorological Department, Shimla Weather, Himachal Weather Update, Weather Update, Hot Night
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com