विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2017

हिमाचल प्रदेश में नौ नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू

चुनाव नौ नवंबर को होगा. मुख्य चुनाव अधिकारी पुष्पेंद्र राजपूत ने कहा कि मतों की गिनती 18 दिसंबर को होगी और आचार संहिता 20 दिसंबर तक लागू रहेगी.

हिमाचल प्रदेश में नौ नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • नामांकन दायर करने की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर है.
  • दस्तावेजों की जांच 24 अक्टूबर को होगी.
  • चुनाव नौ नवंबर को होगा.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
शिमला: हिमाचल प्रदेश में नौ नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी लेकिन दोनों बड़ी पार्टियों कांग्रेस और भाजपा ने अभी तक उम्मीदवार के नामों की घोषणा नहीं की है. नामांकन दायर करने की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर है. दस्तावेजों की जांच 24 अक्टूबर को होगी और नामांकन वापस लेने की तारीख 26 अक्टूबर है. चुनाव नौ नवंबर को होगा. मुख्य चुनाव अधिकारी पुष्पेंद्र राजपूत ने कहा कि मतों की गिनती 18 दिसंबर को होगी और आचार संहिता 20 दिसंबर तक लागू रहेगी.

राज्य की 68 विधानसभा सीटों में से 17 विधानसभा सीट अनुसूचित जातियों और तीन अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित हैं. अधिकारी ने बताया कि राज्य में कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 49,13,888 है. पंजीकरण के लंबित मामलों के सुलझने के बाद इस संख्या में इजाफा हो सकता है.

यह भी पढ़ें : हिमाचल में कांग्रेस को तगड़ा झटका, मंत्री ने बीजेपी का दामन थामा

उन्होंने कहा कि वोटर-वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) से जुड़ी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का प्रयोग सभी 7,521 मतदान बूथों पर किया जाएगा. राजपूत ने कहा कि वीवीपीएटी मशीन का उपयोग हिमाचल विधानसभा चुनाव में पहली बार हो रहा है.
 
VIDEO : हिमाचल प्रदेश में बजा चुनावी बिगुल​


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com