हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि कैसे आंगन में चारपाई पर लेटी 80 साल की बुजुर्ग महिला को उसकी बहू पीट रही है. वीडियो वायरल होने के बाद महिला को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया. महेंद्रगढ़ जिले में नारनौल के निवाज नगर निवासी पीड़िता के पड़ोस में रहने वाली एक लड़की ने अपने मोबाइल फोन पर इस घटना को रिकॉर्ड कर लिया था. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस घटना को 'दुखद और निंदनीय' बताते हुए कहा कि किसी सभ्य समाज में ऐसे व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.
यूपीः जब सास ने ली बहू की 'अग्निपरीक्षा', हथेलियों पर रख दी जलती हुई लकड़ी

सास की मौत से खुश थी महिला, पति ने गुस्से में किया कुछ ऐसा कि पुलिस भी रह गई हैरान
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. वीडियो में बुजुर्ग महिला खाट पर बैठी दिखाई देती है, जबकि उसकी बहू उसे धक्का देती और बालों से घसीटते हुए दिखती है. नारनौल के पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने शनिवार को बताया, 'वह (आरोपी) बुजुर्ग महिला की देखभाल नहीं कर पाई और उसे बोझ मानती थी, इसलिए उसने उसकी पिटाई की.' पुलिस ने बताया कि 80 साल की बुजुर्ग महिला के पति सीमा सुरक्षाबल में सहायक सब इंस्पेक्टर थे. उन्हें सरकार की ओर से पेंशन मिलती है.
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी बहू को शनिवार सुबह गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ धारा 323 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसकी मेडिकल जांच कराई. मामले की जांच चल रही है.
VIDEO: बेरहम बहू : सास को ईंट से मारा, दिल दहलाने वाली फुटेज हुई वायरल
(इनपुट: भाषा)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं