विज्ञापन

शादी के लिए रिजेक्ट हुई डॉक्टर लड़की का छलका दर्द, बोली- मम्मी के सामने हां जी, अभी आई करती हूं

हरियाणा की एक लड़की ने बताया कि कैसे 2 लाख Instagram followers की वजह से शादी के रिश्ते टूट रहे हैं. इस दौरान उसने यह भी कहा कि वह मम्मी के सामने हां जी आई मम्मी कहती रहती है.

शादी के लिए रिजेक्ट हुई डॉक्टर लड़की का छलका दर्द, बोली- मम्मी के सामने हां जी, अभी आई करती हूं
शादी के लिए रिजेक्ट हुई डॉक्टर लड़की का छलका दर्द
Instagram/drjasminekalsi

Viral Video: हरियाणा (Haryana) की एक डॉक्टर ने महिलाओं के फेमस होने के बाद शादी में होने वाली परेशानियों के बारे में बात की है. महिला पेशे से सर्जन (Surgeon) है और इंस्टाग्राम पर मेडिकल एजुकेशन वीडियो भी पोस्ट करती रहती है. महिला डॉक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि फेमस लड़कियों को शादी के लिए लड़के वाले क्यों रिजेक्ट कर रहे हैं. रिजेक्शन मिलने पर महिला ने वीडियो में जो बात कही है, वो काफी वायरल हो रही है. 

करनाल मेडिकल कॉलेज में सर्जन है लड़की

शादी के लिए रिजेक्शन पर बात करने वाली लड़की का नाम डॉ. जैस्मीन कालसी (Jasmine Kalsi) है, जो हरियाणा के करनाल में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज (KCGMC) में सर्जन है. इस डॉक्टर लड़की के इंस्टाग्राम पर 2 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. डॉ. जैस्मीन ने इंस्टाग्राम एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें डॉक्टर ने फेमस लड़कियों के सामने शादी में आने वाली परेशानियों के बारे में बातें की हैं. डॉ. जैस्मीन ने बताया कि 2 लाख फॉलोवर्स होने के बाद लड़की शादी मटेरियल नहीं रहती है. 

डॉक्टर के घर वाले देख रहे रिश्ता

डॉक्टर ने आगे कहा कि यह बात मैं इसलिए कह रही हूं, क्योंकि मेरे घरवाले मेरे लिए रिश्ता देख रहे हैं. फैमिली को फैमिली पसंद आती है, प्रोफाइल पसंद आती, बातचीत पसंद आता है और फिर सब कुछ अरेंज्ड मैरिज के सिलेबस के हिसाब से चलता है. फिर सामने से मेरी फोटो की डिमांड होती है तो मेरे पैरेंट्स बोलते हैं कि आप इंस्टाग्राम पर एक बार डॉ. जैस्मीन कालसी नाम से सर्च कर लो.

जिसके पर अचानक से जवाब आता है, अरे आपकी बिटिया तो बड़ी फेमस है, हमारे साथ एडजस्ट करने में समस्या हो जाएगी. पेशे से सर्जन व कंटेंट क्रिएटर जैस्मीन ने सवाल किया कि मैं इंस्टाग्राम पर क्या डालती हूं? मेडिकल एजुकेशन और मरीजों को जागरुक करने वाले वीडियो. आपने मेरी इंस्टा प्रोफाइल देखी, इंसान नहीं. मैं सेलिब्रिटी नहीं हूं, बस एक डॉक्टर हूं, जिसकी कुछ रील थोड़े लोग देख लेते हैं.

फेमस पर होने पर क्या बोली डॉक्टर लड़की 

डॉक्टर लड़की ने वीडियो में आगे बताया, "लोग सोचते हैं और कहते हैं कि यह तो अपनी रीच से बाहर की लड़की है. Reach मेरी इंस्टाग्राम की है, औकात की नहीं." उसने आगे कहा कि 2 लाख लोग मुझे follow करते हैं, इसका मतलब यह नहीं कि 2 लाख लोग मेरी Personality Committee में बैठे हुए हैं. उसमें तो खैर सिर्फ 36 हज़ार ही हैं. रियल लाइफ में मैं अब भी वही हूं. घर पर मम्मी के सामने हां जी मम्मा, अभी आई, अभी आई करती हूं. 

यहां देखें डॉक्टर लड़की का VIDEO

हरियाणा की डॉक्टर ने कहा कि Followers ने बस एक चीज बदली है, मेरी visibility. अगर किसी लड़के को सफल, स्वतंत्र व फेमस लड़की देख के एक Insecurity हो जाती है तो समस्या यह नहीं है कि लड़की फेमस है, समस्या यह है कि लड़के का Ego बहुत कमजोर है, क्योंकि तुम्हें ऐसा पार्टनर चाहिए जिसके सामने तुम खुद को बहुत बड़ा समझ सको और उस लड़की को दबा के रख सको, बस घूंघट या बुर्के की कमी है या एक काम करो ना, औरत को घर में बंद करके रखो. ना किसी को दिखेगी, ना तुमसे आगे निकलेगी.

यह भी पढे़ं-

युवक ने पकड़ी AI ट्रैफिक कैमरे की गलती, पीछे टांगे था गिटार और कट गया चालान; बोला- टेक्नोलॉजी का ये हाल है

तालिबान ने जिस रास्ते जाने से मना किया, उसी रास्ते Alto लेकर घूमने पहुंचे भारतीय टूरिस्ट, बताया अफगानिस्तान टूर का अनुभव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral News, Viral Video, Haryana News, Karnal News, Haryana Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com