विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2018

हरियाणा के गांव में अंबेडकर की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की गयी, तनाव फैला

हरियाणा के रामायण गांव में आज महान दलित नेता भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त पाये जाने के बाद तनाव फैल गया.

हरियाणा के गांव में अंबेडकर की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की गयी, तनाव फैला
प्रतीकात्मक फोटो
  • अंबेडकर की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की गयी
  • हरियाणा के रामायण गांव की है घटना
  • रामायण गांव हिसार से करीब 20 किलोमीटर दूर है
हिसार: हरियाणा के रामायण गांव में आज महान दलित नेता भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त पाये जाने के बाद तनाव फैल गया. यह तीसरी बार है कि इस प्रतिमा के साथ तोड़-फोड़ की गयी है. वर्ष 2015 और 2016 में भी बदमाशों ने इसी प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया था. पुलिस ने बताया  कि उसने इन पिछली घटनाओं के बाद मामले तो दर्ज किये थे लेकिन वह किसी को गिरफ्तार नहीं कर पायी. आज की घटना के बाद अंबेडकर युवा मंच, वाल्मिकी सभा और पिछड़ा वर्ग महासभा जैसे संगठनों से जुड़े ग्रामीण अंबेडकर पार्क में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गये. 

यह भी पढ़ें: अंबेडकर को लेकर राहुल का पीएम मोदी पर हमला, कहा- आप जिस दमनकारी विचारधारा से आते हैं...

इसी पार्क में अंबेडकर की प्रतिमा है. प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया है कि तोड़फोड़ के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों को हफ्ते भर के अंदर गिरफ्तार किया जाएगा. 

VIDEO: तमिलनाडु में अंबेडकर की मूर्ति पर कालिख पोती
रामायण गांव हिसार से करीब 20 किलोमीटर दूर है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Demonstrated Ambedkar Statue, Haryana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com