विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड परीक्षाओं की तारीख का ऐलान, जल्द जारी होगा पूरा टाइम टेबल

Haryana Board Exam Dates: हरियाणा बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान किया गया है. फिलहाल सिर्फ परीक्षा शुरू होने की तारीख और खत्म होने की तारीख बताई गई है, पूरा शेड्यूल आगे जारी किया जाएगा.

हरियाणा बोर्ड परीक्षाओं की तारीख का ऐलान, जल्द जारी होगा पूरा टाइम टेबल
हरियाणा बोर्ड परीक्षाओं की तारीख का ऐलान

हरियाणा बोर्ड के छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने 2027 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस बार 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च 2027 से शुरू हो रही हैं, वहीं 10वीं की बोर्ड परीक्षा 4 मार्च से शुरू होगी. हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया गया है, यानी किस विषय की परीक्षा कब होगी, अभी ये नहीं बताया गया है. इसके लिए छात्रों को थोड़ा इंतजार करना होगा. आधिकारिक वेबसाइट पर ये टाइम टेबल जारी किया जाएगा. 

अप्रैल में खत्म होंगी परीक्षाएं

बोर्ड के चेयरमैन शंकर लाल धूपर और सचिव दीपक बाबूलाल करवा की तरफ से इसे लेकर जानकारी दी गई है. इसमें बताया गया है कि 12वीं की परीक्षाएं 8 अप्रैल 2027 को खत्म होंगीं, वहीं 10वीं की परीक्षा 26 मार्च तक चलेगी. यानी करीब एक महीने में दोनों ही बोर्ड परीक्षाएं खत्म हो जाएंगीं, जिसके बाद मई में रिजल्ट जारी किया जा सकता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana Board Exam Datesheet, Haryana Board Exam Datesheet 2026, Haryana Board Exam Dates 2027, HBSE Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com