विज्ञापन

VIDEO: सीट के लिए सिटी बस में दो महिलाओं के बीच छिड़ा मल्लयुद्ध, खींचे एक-दूसरे के बाल, हॉट केक बना वीडियो

Surat City Bus: मामला डिंडोली इलाके की है, जहां सिटी बस में सफर के दौरान दो महिलाओं के बीच सीट को लेकर पहले मामूली कहासुनी हुई, लेकिन देखते-देखते मामूली वाद- विवाद धक्का-मुक्की में तब्दील गई. खींचा-तानी से शुरू हुआ मामला जल्द मारपीट तक पहुंच गया. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसे देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं.

VIDEO: सीट के लिए सिटी बस में दो महिलाओं के बीच छिड़ा मल्लयुद्ध, खींचे एक-दूसरे के बाल, हॉट केक बना वीडियो
TWO WOMEN BRAWL OVER A BUS SEAT IN SURAT

Brawl Over A Bus Seat: गुजरात के डायमंड सिटी सूरत का एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर हॉट केक बना हुआ है. वायरल वीडियो दो महिलाओं से जुड़ा है, जो ठसाठस भरे सिटी बस में सफर के दौरान सीट पर बैठने के लिए एक दूसरे से भिड़ गई. देखते ही देखते दोनों के बीच मल्लयुद्ध शुरू हो गया. घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें गुत्थम-गुत्था हुईं दोनों महिलाएं एक दूसरे के बाल खींच रही है.

मामला डिंडोली इलाके की है, जहां सिटी बस में सफर के दौरान दो महिलाओं के बीच सीट को लेकर पहले मामूली कहासुनी हुई, लेकिन देखते-देखते मामूली वाद- विवाद धक्का-मुक्की में तब्दील गई. खींचा-तानी से शुरू हुआ मामला जल्द मारपीट तक पहुंच गया. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसे देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं.

ये भी पढ़ें-VIDEO: जलगांव से आई डीजल जमाखोरी की LIVE तस्वीर, 500 लीटर पानी की टंकी में तेल भरते कैमरे में कैद हुआ कर्मचारी

सीट के लिए गाली-गलौज करते हुए हाथापाई पर उतर आईं महिलाएं

रिपोर्ट के मुताबिक वारदात सूरत सिटी लिंक की बस नंबर 104 में हुई. बस डिंडोली रूट पर अपने निर्धारित मार्ग पर जा रही थी. रोजाना की तरह बस में काफी भीड़ थी और यात्रियों के बीच सीट पाने को लेकर खींचतान चल रही थी. इसी दौरान दो महिलाओं के बीच सीट को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही मिनटों में उग्र झगड़े में तब्दील हो गई और कुछ ही देर में एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज करते हुए दोनों महिलाएं हाथापाई पर उतर आईं.

वायरल वीडियो में एक दूसरे के बाल खींचते नजर आईं दोनों महिलाएं

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है दोनों महिलाएं बस के अंदर एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींच रही हैं. दोनों एक दूसरे को मुक्के मार रही हैं. पूरा घटनाक्रम बस के ड्राइवर की सीट के ठीक पास हो रहा था, जिससे न केवल बस का संचालन प्रभावित हुआ, बल्कि वहां मौजूद यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई. बस में बैठे दूसरे यात्री घटना से स्तब्ध थे, क्योंकि घटना से बस में अफरातफरी का माहौल हो गया था.

ये भी पढ़ें-IIT बॉम्बे ने किया कमाल, बेकार चीजों को रसोई ईंधन में बदल दिया, 30-40 फीसदी हो रही LPG की बचत

बस में मौजूद कुछ महिलाओं ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग करने की कोशिश की, लेकिन गुस्से में बेकाबू दोनों महिलाएं किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थीं. हालात इतने गंभीर हो गए कि कुछ यात्री नाराज हो गए, क्योंकि दोनों के झगड़ों के चलते ड्राइवर का ध्यान भंग हो रहा था, जिससे बस हादसे की शिकार हो सकती थी. 

घटना ने सार्वजनिक परिवहन की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए 

मामला तब जाकर थमा जब सिटी बस में मौजूद एक पुलिसकर्मी ने मोर्चा थामा. वर्दीधारी पुलिसकर्मी को देखते ही दोनों महिलाएं अचानक शांत हो गईं. पुलिसकर्मी ने दोनों महिलाओं को जमकर फटकार लगाई और झगड़ा बंद करवाया, हालांकि घटनाक्रम से घबराए कई यात्री अगले स्टॉप पर उतर गए. घटना का वीडियोसोशल मीडिया पर अपलोड होते ही वायरल हो गया. घटना ने सार्वजनिक परिवहन की सुरक्षा पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें-6 दिनों के लिए छुट्टी पर जा रहे हैं मुंबई के मशहूर डब्बावाले, मुंबईकरों से संघ ने की ये भावुक अपील

लेखक के बारे में
img
अमित ठाकुर
रिपोर्टर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urat News, Dimond City, Two Women Fight, Brawl Over A Bus Seat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com