Mother Self Poisoned: गुजरात के सूरत शहर से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपनी ही दो मासूम बेटियों को जहर पिलाने के बाद खुद भी जहर खाकर जान दे दी. घटना ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे इलाके को हिला कर रख दिया. हैरान करने वाली बात यह थी कि महिला ने मरने से पहले पति को फोन कर इसकी जानकारी दी, जिससे पति के पैरों तले जमीन सरक गई.
ये भी पढ़ें-Dead Body In Trunk: झाड़ियों के पास हाइवे पर मिली संदिग्ध संदूक, अंदर रस्सी से बंधी पड़ी महिला की लाश, दृश्य देख उड़े पुलिस के होश
पति-पत्नी और दोनों बच्चियों ने साथ बैठकर दोपहर का खाना खाया था
मिली जानकारी के अनुसार घटना वाले दिन सब कुछ सामान्य था. दोपहर के समय पति- पत्नी और दोनों बच्चियों ने साथ बैठकर खाना खाया था. इसके बाद पति रोज की तरह अपनी नौकरी पर चला गया, लेकिन उसके जाने के कुछ ही समय बाद घर के अंदर एक खौफनाक साजिश ने जन्म ले लिया. बताया जा रहा है कि पति के घर से निकलने के बाद महिला ने जहर को पानी में घोलकर पहले अपनी दोनों मासूम बेटियों को पिलाया. इसके बाद महिला ने खुद भी वही जहर पी लिया, जिससे तीनों की मौत हो गई.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बच्चियों को पिलाने और खुद जहर पीने के बाद पति को फोन किया था
गौरतलब है बच्चियों को जहर पिलाने और खुद पीने के बाद महिला ने पति को फोन कर खुदकुशी की जानकारी दी थी. यह सुनकर पति के पैरों तले जमीन खिसक गई. फोन पर उसने बेहद शांत आवाज में मृतका ने दर्द भरी आवाज में कहा कि अब वह जीना नहीं चाहती और उसने अपनी दोनों बेटियों को जहर देकर खुद भी जहर खा लिया है. पीड़ित पति ने तुरंत चचेरे भाई को घर जाने को कहा, लेकिन जब चचेरा भाई और परिवार के सदस्य घर पहुंचते तब तक बहुत देर हो चुकी थी.
ऐसा क्या हुआ कि जिसने एक मां को ऐसा कदम उठाने पर मजबूर किया
फिलहाल सूरत की सिंगनपुर पुलिस आत्महत्या की बड़ी वारदात की जांच कर रही है, लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि आखिर ऐसी क्या परिस्थितियां थीं, जिन्होंने एक मां को अपनी ही संतानों के साथ इतना बड़ा और भयावह कदम उठाने पर मजबूर कर दिया. पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और परिवार के लोगों से पूछताछ जारी है. सवाल है कि ऐसा क्या हुआ था, जो इस त्रासदी की वजह बना, जिसका जवाब अब जांच के बाद ही मिलेगा.
ये भी पढ़ें-महाकाल मंदिर में निःशुल्क भस्म आरती बंद, चुकाने होंगे 200 रुपए, ऑनलाइन बुकिंग का समय भी बदला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं