विज्ञापन

VIDEO: पति की बेवफाई पर मॉल में मचा बवाल, पत्नी और प्रेमिका में जमकर मारपीट, बाल खींच-खींचकर मारा

आम सी दोपहर, शॉपिंग का माहौल और अचानक ऐसा हंगामा कि पूरा मॉल ठहर सा गया. सोनभद्र के एक शॉपिंग मॉल में रिश्तों की उलझन उस वक्त सरेआम फूट पड़ी, जब एक पत्नी ने अपने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया, फिर जो हुआ...उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है.

VIDEO: पति की बेवफाई पर मॉल में मचा बवाल, पत्नी और प्रेमिका में जमकर मारपीट, बाल खींच-खींचकर मारा
मॉल बना अखाड़ा, गर्लफ्रेंड को शॉपिंग कराते पति को पत्नी ने धर दबोचा, बाल खींच-खींचकर मारा

Wife Caught Husband With Girlfriend: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज स्थित सिविल लाइन रोड के सिटीकार्ट शॉपिंग मॉल में शनिवार शाम करीब तीन बजे अफरा-तफरी मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मॉल में खरीदारी कर रहा था. इसी दौरान उसकी पत्नी वहां पहुंच गई. पहले तीखी बहस हुई, फिर बात हाथापाई तक पहुंच गई.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें:-लड़की बनी नागिन! बेडरूम में मिली सांप की केंचुली और वो हो गई 'गायब'!

पत्नी और प्रेमिका आमने-सामने (Wife and Girlfriend Face Off)

पत्नी ने जैसे ही पति को दूसरी महिला के साथ देखा, आपा खो बैठी. देखते ही देखते दोनों महिलाओं के बीच बाल खींचने, थप्पड़ मारने और धक्का मुक्की का दौर शुरू हो गया. हंगामे के बीच युवक मौके से फरार हो गया, जबकि दोनों महिलाओं के बीच काफी देर तक झड़प चलती रही.

वीडियो बनाते रहे लोग (mall fight viral video)

मारपीट के दौरान मॉल में मौजूद कई लोग तमाशबीन बने रहे और मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आए. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों महिलाएं एक-दूसरे पर हमला कर रही हैं. एक महिला के हाथ पर चोट के निशान भी नजर आए हैं. बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान दांत से काटने की बात भी सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें:-नौकरी या परिवार? एक फैसले ने तोड़ दी शादी, टेक प्रोफेशनल महिला की कहानी सुन लोगों का फूटा गुस्सा

मॉल मैनेजमेंट ने संभाला मामला (Two women fight in mall)

स्थिति बिगड़ती देख मॉल के स्टाफ और ग्राहकों ने किसी तरह दोनों महिलाओं को अलग कराया. मॉल मैनेजर के अनुसार दोनों को बाहर निकाल दिया गया, जिसके बाद हालात शांत हुए. मामला रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें:- अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का...ठुकराए हुए प्रेमियों को वेलेंटाइन डे पर ये चिड़ियाघर दे रहा है गजब का ऑफर

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Two Women Fight In Mall, Sonbhadra Mall Fight Video, Roberts Ganj City Cart Mall, Wife Caught Husband With Girlfriend, Mall Fight Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com