विज्ञापन

6 दिनों के लिए छुट्टी पर जा रहे हैं मुंबई के मशहूर डब्बावाले, मुंबईकरों से संघ ने की ये भावुक अपील

Lifeline of Mumbai: वार्षिक ग्रामदेवता उत्सव पर 6 दिनों की छुट्टी पर जा रहे डब्बावालों को लेकर मुंबईकरों से डब्बावाला संघ ने खास अपील की है. संघ ने मुंबईकरों से कहा है कि वो 6 दिन की छुट्टी पर जा रहे डब्बावालों का वेतन न काटे. डब्बावाले 30 अप्रैल , 2026 से अगले 6 दिन यानी 4 अप्रैल, 2026 की अवधि तक सर्विस नहीं दे पाएंगे. वो 5 अप्रैल से काम पर लौटेंगे. 

6 दिनों के लिए छुट्टी पर जा रहे हैं मुंबई के मशहूर डब्बावाले, मुंबईकरों से संघ ने की ये भावुक अपील
DABBAWALAS ASSOCIATION EMOTIONAL APPEAL TO MUMBAIKARS

Dabbawalas of Mumbai: मुंबईकरों की लाइफलाइन कहे जाने वाले डब्बावाले 6 दिनों की छुट्टी पर जा रहे हैं, जिससे आज से  मुंबईकरों के लिए मुश्किल शुरू होने वाली है. अगले 4 अप्रैल तक डब्बावाले ग्रामदेवता उत्सव की वार्षिक छुट्टी पर अपने घरों को जा रहे है. 30 अप्रैल से 4 अप्रैल तक वार्षिक उत्सव के लिए अपने घरों पर रहेंगे, जिससे मुंबईकरों को डब्बेवालों की सेवा नहीं मिले सकेगी और उन्हें विकल्प तलाशने होंगे. 

वार्षिक ग्रामदेवता उत्सव पर 6 दिनों की छुट्टी पर जा रहे डब्बावालों को लेकर मुंबईकरों से डब्बावाला संघ ने खास अपील की है. संघ ने मुंबईकरों से कहा है कि वो 6 दिन की छुट्टी पर जा रहे डब्बावालों का वेतन न काटे. डब्बावाले 30 अप्रैल , 2026 से अगले 6 दिन यानी 4 अप्रैल, 2026 की अवधि तक सर्विस नहीं दे पाएंगे. वो 5 अप्रैल से काम पर लौटेंगे. 

ये भी पढ़ें-यूपी PCS में टॉप करने वालीं नेहा पांचाल कौन हैं? रिजल्ट में महिलाओं का जलवा

ग्रामदेवता के वार्षिक उत्सवों में शामिल होने के लिए हर साल छुट्टी लेते हैं डब्बेवाले

गौरतलब है डब्बावाले हर साल चैत्र महीने में अपने पैतृक गांवों में होने वाले ग्रामदेवता के वार्षिक उत्सवों और मेलों में शामिल होने के लिए 6 दिन की छुट्टी लेते हैं. डब्बावालों की परंपरागत वार्षिक छुट्टी का हवाला देते हुए डब्बावाला एसोसिएशन ने सभी ग्राहकों और मुंबईकरों से अगले 6 दिन की छुट्टी के दौरान डब्बावालों की छुट्टी नहीं काटने की अपील की है.

6 दिनों की छुट्टी पर जाने से ठप पड़ जाएगा डब्बावालों पर निर्भर मुंबईकरों का जीवन

रिपोर्ट के मुताबिक डब्बावालों की 6 दिनों छुट्टी पर रहने से डब्बावालों की सर्विस पूरी तरह ठप पड़ जाएगी, इससे मुंबई के लगभग 80,000 से 2 लाख नौकरीपेशा लोगों पर जीवन पर असर गहरा पड़ना तय है. जो रोज़ाना घर के खाने के लिए डब्बावालों पर निर्भर करते हैं. डब्बावाले आगामी 5 अप्रैल 2026 से दोबारा अपनी नियमित सेवा शुरू करेंगे, तब उन्हें खुद घर से खाना लाना होगा या बाहर से खाना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें-फुल साउंड में गाना बजाया और 1-1 कर तीन भतीजे-भतीजियों को जिंदा काट डाला, कसाई चाचा के कारनामे से सहमा औरंगाबाद

मुंबई में लगभग 5,000 डब्बावाले काम करते हैं, ये डब्बावाले रोजाना मुंबई में लगभग 2 लाख लोगों को उनके घर से कार्यालय तक दोपहर का भोजन पहुंचाते हैं. यह 130 से अधिक वर्षों से चली आ रही एक अनूठी और अत्यधिक सटीक डिलीवरी सेवा है.
मुंबईकरों तक घर का खाना पहुंचाने वाले डब्बेवाले

मुंबईकरों तक घर का खाना पहुंचाने वाले डब्बेवाले

6 दिनों तक लाखों मुंबईकरों को घर के खाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी

माना जा रहा है कि अगले 6 दिनों तक डब्बावाले के वार्षिक छुट्टी पर जाने से मुंबईकरों की दिनचर्या और सेहत दोनों बिगड़नी तय है. टिफिन सेवा का उपयोग करने वाले मुंबईकरों को अगले 6 दिनों के लिए बाहर के खाने पर निर्भर होना पड़ेगा अथवा घर के खाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी. सबसे अधिक उन्हें होगी, जो बीमार है और घर के खाने पर निर्भर करते हैं.

 130 साल पुरानी डब्बावाला सेवा एलपीजी गैस के गंभीर संकट से भी जूझ रही है

उल्लेखनीय है 130 साल पुरानी डब्बावाला सेवा एलपीजी गैस के गंभीर संकट से भी जूझ रही है. हालात ऐसे हैं कि जो डब्बावाले हर रोज 80 हजार लोगों तक समय पर खाना पहुंचाते थे, उनके अपने किचन के चूल्हे ठंडे पड़ने लगे हैं. कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत और इसकी ब्लैक मार्केटिंग ने संकट खड़ा किया है, आरोप है कि जो सिलेंडर सामान्य दाम पर मिलते थे, वे कुछ हिस्सों में अब 5 से 6 हजार रुपये में ब्लैक में बेचे जा रहे हैं.

डब्बावाला एसोसिएशन का कहना है कि लागत बढ़ने के बावजूद उन्होंने खाने के दाम नहीं बढ़ाए हैं, लेकिन मजबूरी में डब्बों की संख्या कम करनी पड़ी है. हज़ारों डब्बावाले रोजाना मुंबई के दफ्तरों और घरों में गरमा-गरम खाना पहुंचाते हैं. गैस न मिलने से कई टिफिन किचन बंद होने की कगार पर हैं

डब्बावाला एसोसिएशन का कहना है कि 130 साल के इतिहास में हमने ऐसी किल्लत कभी नहीं देखी. हम इतनी महंगी गैस नहीं खरीद सकते. अगर सरकार ने दखल नहीं दिया, तो मुंबई की ये ऐतिहासिक सेवा ठप हो सकती है.

ये भी पढ़ें-'हरियाणा विधानसभा टिकट के लिए दिए थे 7 करोड़' पूर्व महिला कांग्रेस नेता पति की शिकायत पर दिल्ली में केस दर्ज!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com