IIT Bombay Inventions: आईआईटी बॉम्बे ने ईरान-इजराइल युद्ध के बीच पैदा हुए घरेलू कुकिंग गैस एलपीजी संकट के बीच एक अनोखा तरीका विकसित किया है, जिससे रसोई गैस की खपत में बड़ी कमी आएगी. दावा है कि नई तकनीक के LPG के इस्तेमाल में 30-40 फीसदी की कमी आएगी, जिसका इस्तेमाल आईआईटी बॉम्बे के कैंपस की कैंटीन में किया जा रहा है और एलपीजी के इस्तेमाल में कमी लाने में मदद मिली है.
ये भी पढ़ें-UPPCS Final Result 2024: यूपीएससी परीक्षा में फेल्योर को भुलाया, यूपीपीसीएस में रचा इतिहास, जानें कौन हैं दीप्ति वर्मा?
साल 2014 में सबसे पहले सामने आया था बायोमास गैसीफिकेशन का विचार
गौरतलब है बेकार चीजों को घरेलू ईंधन में बदले का विचार सबसे पहले साल 2014 में सामने आया था, लेकिन शुरुआती परीक्षणों में कई बड़ी दिक्कतें मसलन बहुत ज़्यादा धुआं निकलना, सिस्टम में रुकावटें और कैंटीन के किचन के कर्मचारियों का विरोध शामिल है, लेकिन समय के साथ इसकी तकनीक में शोधकर्ता समस्याओं को दूर करने सफल हो गए और यह सिस्टम बेहिचक उपयोग में लाया जा सकेगा.
बायोमास गैसीफिकेशन से LPG के इस्तेमाल में आई 30-40 फीसदी की कमी
रिपोर्ट के मुताबिक शुरूआती समस्याएं दूर होने के बाद यह सिस्टम जांच-पड़ताल में सही पाया गया और सुरक्षा परीक्षण में सफल होने के बाद आईआईटी बॉम्बे के कैंपस की कैंटीन में इसका सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे LPG के इस्तेमाल में 30–40 फीसदी तक कम करने में मदद मिली है. इसकी मदद से कम उत्सर्जन के साथ खाना पकाने का काम कुशलता से हो रहा है.
ये भी पढ़ें-मशहूर टीचर नीतू सिंह के मुखर्जी नगर स्थित 3 मंजिला मकान में लगी आग, आगजनी की वजह साफ नहीं
ये भी पढ़ें-6 दिनों के लिए छुट्टी पर जा रहे हैं मुंबई के मशहूर डब्बावाले, मुंबईकरों से संघ ने की ये भावुक अपील
व्यापक इस्तेमाल के लिए इनफिक्सन एनर्जी प्रा. लिमिटेड को दिया लाइसेंस
यह प्रोजेक्ट न सिर्फ़ ईंधन की लागत कम करता है, बल्कि कार्बन उत्सर्जन भी घटाता है, जिससे यह एक उपयोगी और टिकाऊ विकल्प बन गया है. अब इस प्रोजेक्ट को बड़े हॉस्टलों तक पहुंचाने की योजनाएं बनाई जा रही हैं, जहां इसके इस्तेमाल से काफ़ी मात्रा में एलपीजी की बचत हो सकती है और पर्यावरण को भी फ़ायदा पहुंच सकता है.
कार्बन उत्सर्जन को काफी हद तक कम करता है बायोमास गैसीफिकेशन
उल्लेखनीय है यह प्रोजेक्ट उदाहरण है कि कैसे शोध को ज़मीनी स्तर पर लागू करके असल दुनिया में बदलाव ला सकते हैं. यह सिस्टम कार्बन उत्सर्जन को सालाना लगभग 8 टन तक कम करता है और इसमें हानिकारक उत्सर्जन 20 ppm से भी कम रहता है. अगर इसे बड़े पैमाने पर छात्रावासों में लागू किया जाता है, तो इससे सालाना लगभग लाखों की बचत हो सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं