विज्ञापन

राजस्थान-गुजरात के बीच जल्द दौड़ेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, इन जिलों को होगा सीधा लाभ

राजस्थान और गुजरात के बीच अहमदाबाद-बीकानेर दैनिक एक्सप्रेस जल्द शुरू होने वाली है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की हरी झंडी मिलने के बाद दोनों राज्यों के बीच यह सेवा शुरू हो जाएगी.

राजस्थान-गुजरात के बीच जल्द दौड़ेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, इन जिलों को होगा सीधा लाभ
राजस्थान और गुजरात के बीच नई दैनिक एक्सप्रेस जल्द शुरू होने वाली है

Indian Railway News: राजस्थान और गुजरात के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. दोनों राज्यों के बीच रेल सेवा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जल्द ही अहमदाबाद (साबरमती) से बीकानेर (लालगढ़) के बीच नई दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. यह नई सेवा दोनों राज्यों के लाखों यात्रियों के लिए वरदान साबित होगी.

पर्यटन और व्यापार को नई उड़ान

यह ट्रेन न केवल आने-जाने को आसान बनाएगी बल्कि पर्यटन के क्षेत्र में भी बहुत उपयोगी साबित होगी. साबरमती रिवरफ्रंट, मोढेरा सूर्य मंदिर और रानी की वाव जैसे गुजरात के प्रसिद्ध स्थलों के साथ ही बीकानेर का जूनागढ़ किला और करणी माता मंदिर जैसे राजस्थान के प्रमुख पर्यटन केंद्र अब सीधे जुड़ जाएंगे. इससे दोनों राज्यों के बीच सांस्कृतिक और व्यापारिक रिश्तों को भी मजबूती मिलेगी.

इन जिलों को मिलेगा सीधा लाभ

लगभग 740 किलोमीटर का सफर तय करने वाली यह ट्रेन गुजरात के अहमदाबाद, महेसाणा, पाटन और बनासकांठा जिलों से होकर गुजरेगी. वहीं राजस्थान के जालोर, बालोतरा, जोधपुर, नागौर और बीकानेर के यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा. यह ट्रेन साबरमती, महेसाणा, पाटन, भीलड़ी, धनेरा, रानीवाड़ा, भीनमाल, मोदरान, जालोर, मोकलसर, समदड़ी, लूणी, जोधपुर, गोटन, मेड़ता रोड, नागौर, नोखा, बीकानेर और लालगढ़ स्टेशनों पर रुकेगी.

रेलवे का राजस्थान पर विशेष ध्यान

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल के दिनों में राजस्थान में रेल सेवाओं का विस्तार किया है. जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस में 20 कोच लगाने की घोषणा हो या साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस का जैसलमेर तक विस्तार, रेलवे लगातार यात्रियों की सुविधा बढ़ा रहा है. भुज-जालोर-पाली-दिल्ली नई रेल सेवा के बाद अब बीकानेर-अहमदाबाद एक्सप्रेस का शुरू होना क्षेत्र में बड़ा विकास लाएगा.

यह भी पढ़ें- पुरुलिया से दिल्ली के बीच दौड़ेगी नई ट्रेन, रेलवे ने दी मंजूरी, जानिए टाइमिंग, रूट और पूरी डिटेल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railways, Rajasthan-Gujarat News Railway Line, Rajasthan Railway, Gujarat Railway Station
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com