विज्ञापन

पुरुलिया से दिल्ली के बीच दौड़ेगी नई ट्रेन, रेलवे ने दी मंजूरी, जानिए टाइमिंग, रूट और पूरी डिटेल

Irctc Train Booking: रेलवे बोर्ड ने पुरुलिया और दिल्ली आनंद विहार टर्मिनल के बीच एक नई सुपरफास्ट ट्रेन को मंजूरी दे दी है. यह ट्रेन विशेष रूप से अयोध्या और लखनऊ के रास्ते चलेगी, जिससे झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश और दिल्ली का सफर आसान हो जाएगा.

पुरुलिया से दिल्ली के बीच दौड़ेगी नई ट्रेन, रेलवे ने दी मंजूरी, जानिए टाइमिंग, रूट और पूरी डिटेल
पुरुलिया से दिल्ली ट्रेन
file photo

Irctc Train Booking: भारतीय रेल से रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं. देश के हर कोने से लोग रोजाना ट्रेन में सफर करके हैं. इसके लिए रेलवे की और से हर दिन हजारों ट्रेनें चलाई जाती हैं और जरूरत के हिसाब से ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई जाती है. इसी कड़ी में रेलवे ने एक और नई ट्रेन चलाने को मंजूरी दी है. रेलवे बोर्ड ने पुरुलिया और दिल्ली आनंद विहार टर्मिनल के बीच एक नई सुपरफास्ट ट्रेन को मंजूरी दे दी है. यह ट्रेन विशेष रूप से अयोध्या और लखनऊ के रास्ते चलेगी, जिससे झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश और दिल्ली का सफर आसान हो जाएगा. पुरुलिया-आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन है. यह ट्रेन वाया रांची, लखनऊ, अयोध्या कैंट, वाराणसी होकर चलेगी, जिससे झारखंड और पूर्वी यूपी के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी.

यह भी पढ़ें:- 3 घंटें में एक्शन, AI की लेबलिंग... 8 पॉइंट में समझें Deepfake पर अंकुश के नए नियम

नई एक्सप्रेस ट्रेन का रूट

यह नई ट्रेन पुरुलिया से खुलकर बोकारो स्टील सिटी, राजाबेरा, गोमोह, कोडरमा, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (DDU), वाराणसी, अयोध्या धाम और लखनऊ होते हुए आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) पहुंचेगी. इसके आधिकारिक तौर पर नंबर की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है, हालांकि कुछ रिपोर्ट्स इसे साप्ताहिक (Weekly) सेवा बता रही हैं. यह ट्रेन अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक सीधा विकल्प प्रदान करेगी.

पुरुलिया के चलने वाली ट्रेनें

पुरुलिया के लिए नई ट्रेन चलने से पहले इस रूट और भी विकल्प हैं. पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (12801/02) यह डेली ट्रेन है, जो पुरुलिया से सुबह 08:20 बजे चलती है. तेजस राजधानी (20817) यह शनिवार को चलने वाली सबसे तेज ट्रेन है, जो करीब 16 घंटे 40 मिनट में दिल्ली पहुंचती है. हल्दिया-आनंद विहार एक्सप्रेस (12443) यह साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को पुरुलिया से दोपहर 15:00 बजे प्रस्थान करती है.

इसके अलावा IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट भी ट्रेन से जुड़ी सभी डिटेल चेक कर सकते हैं. हालांकि, अभी इस नई ट्रेन का किराया कितना होगा. इसको लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IRCTC, Train Booking, Train Booking Guide, Railway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com