Spain vs Argentina, FIFA World Cup Final: अर्जेंटीना की टीम रविवार देर रात भारतीय समय के अनुसार) स्पेन के खिलाफ खिताबी मैच में भिड़ेगी. भारत में भी इस मुकाबले को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता बना हुआ है. अर्जेंटीना का प्रयास अपने खिताब का बचाव करना होगा. अब तक सिर्फ इटली और ब्राजील ही फीफा वर्ल्ड कप खिताब का सफलतापूर्वक बचाव कर सके हैं. अर्जेंटीना इस टूर्नामेंट की सबसे आक्रामक टीम भी रही है, जिसने 7 मुकाबलों में 19 गोल दागे हैं.39 साल कप्तान ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल (8) करने वालों की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है. अब अर्जेंटीना और इतिहास के बीच सिर्फ स्पेन खड़ा है.
स्पेन और अर्जेंटीना में किस टीम का पलड़ा है भारी
स्पेन और अर्जेंटीना के बीच अब तक 14 बार मुकाबला हुआ है, जिसमें दोनों टीमों ने छह-छह मैच जीते हैं और दो मैच ड्रॉ रहे हैं. फीफा वर्ल्ड कप में दोनों टीमें सिर्फ़ एक बार आमने-सामने आई हैं, जिसमें अर्जेंटीना ने 1966 के ग्रुप-स्टेज मैच में 2-1 से जीत हासिल की थी. इस मैच में लुइस आर्टिम ने दो गोल किए थे, जबकि पिरी ने स्पेन के लिए कुछ समय के लिए स्कोर बराबर कर दिया था.
हालांकि, यह मैच 8 साल से भी ज़्यादा समय के बाद दोनों टीमों के बीच होने वाला पहला मुकाबला होगा. पिछली बार जब स्पेन और अर्जेंटीना का मुकाबला हुआ था, तो मैड्रिड में 'ला रोजा' (स्पेन की टीम) ने इस्को की हैट्रिक की बदौलत 6-1 से जीत हासिल की थी. दोनों टीमों के बीच यह एक फ्रेंडली मैच खेला गया था.
भारत में स्पेन Vs अर्जेंटीना FIFA वर्ल्ड कप 2026 का मैच भारत में कितने बजे से देख सकते हैं?
भारत में स्पेन Vs अर्जेंटीना FIFA वर्ल्ड कप 2026 का मैच भारत में रात 12:30 से देख पाएंगे.
भारत में स्पेन Vs अर्जेंटीना FIFA वर्ल्ड कप 2026 का मैच लाइव कहां देखें
स्पेन Vs अर्जेंटीना फुटबॉल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में Zee5 पर उपलब्ध होगी. भारत में ESP बनाम ARG FIFA वर्ल्ड कप 2026 फाइनल का लाइव प्रसारण टीवी पर Unite8 Sports 1, Unite8 Sports 1 HD, Unite8 Sports 2 और Unite8 Sports 2 HD चैनलों पर उपलब्ध होगा.
भारत में स्पेन Vs अर्जेंटीना FIFA वर्ल्ड कप 2026 का मैच लाइव फ्री में कैसे देख सकते हैं?
भारत में FIFA वर्ल्ड कप 2026 फाइनल का Live प्रसारण मैच फ्री में दूरदर्शन और DD स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Messi vs Yamal: तब के 19 साल के मेसी और अभी के 19 साल के यमाल में किसमें कितना है दम, जानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं