विज्ञापन

बिहार सिपाही भर्ती में फर्जी नेटवर्क का भंडाफोड़, एडमिट कार्ड से लेकर ब्लैंक चेक तक बरामद, दो आरोपी धरे

कटिहार में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित सेटिंग कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया. दो युवकों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने अभ्यर्थियों के दस्तावेज, ब्लैंक चेक, एडमिट कार्ड और कारतूस बरामद किए हैं.

बिहार सिपाही भर्ती में फर्जी नेटवर्क का भंडाफोड़, एडमिट कार्ड से लेकर ब्लैंक चेक तक बरामद, दो आरोपी धरे

कटिहार कुरसेला थाना क्षेत्र में नियमित वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बिहार मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित सेटिंग कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से कई अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र, बैंक के ब्लैंक चेक, साइन स्टांप, कारतूस, मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद किए गए हैं. मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है.

पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा

कटिहार SP परिचय कुमार ने इस मामले की खुलासा करते हुए बताया कि 18 जुलाई को कुरसेला थाना क्षेत्र के बखरी महेशपुर में वाहन जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे. संदेह होने पर पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया. पूछताछ में उनकी पहचान पूर्णिया जिले के टिकापट्टी थाना क्षेत्र के सपहा निवासी सोनू कुमार (26) और साहिल कुमार (22) के रूप में हुई.

कई दस्तावेज बरामद

तलाशी के दौरान दोनों के पास से मैट्रिक और इंटर के कई मूल प्रमाणपत्र, विभिन्न बैंकों के ब्लैंक चेक, 500 रुपये मूल्य के कई स्टांप पेपर जिन पर अलग-अलग व्यक्तियों के हस्ताक्षर थे, छह जिंदा कारतूस तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए.

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर मद्यनिषेध सिपाही भर्ती में चयन कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूलते थे. प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया कि अंतिम चयन के बाद एक अभ्यर्थी से 10 लाख रुपये तक लिए जाते थे.

पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर एक अन्य स्थान से सिपाही भर्ती परीक्षा के कई अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र भी बरामद किए हैं. इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है. पुलिस अधीक्षक का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें: Success Story: दुकानदार के 3 बच्चों ने पाई सरकारी नौकरी, BPSC क्रैक करके बेटी नेहा बनी अफसर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Police, Bihar Police Constable, Bihar Police Constable Bharti
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com