विज्ञापन

Video: कोई परवाह नहीं... मेसी से जुड़े सवाल बार-बार पूछे जाने से गुस्सा हो गए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, रिएक्शन ने मचाई खलबली

रोनाल्डो ने मैच के छठे मिनट में ही पुर्तगाल के लिए पहला गोल किया. इस गोल के साथ ही वह छह विश्व कप में गोल करने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बने. लेकिन मैच के बाद कुछ ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी.

Video: कोई परवाह नहीं... मेसी से जुड़े सवाल बार-बार पूछे जाने से गुस्सा हो गए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, रिएक्शन ने मचाई खलबली
Cristiano Ronaldo vs Messi in FIFA World Cup 2026: रोनाल्डो का गुस्सा पहुंचा सातवें आसमान पर

Cristiano Ronaldo Angry reaction viral: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप के मुकाबले में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से रौंदा.  ह्यूस्टन स्टेडियम में मिली पुर्तगाल की जीत के नायक स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो रहे, जिन्होंने मुकाबले में 2 गोल किए.पुर्तगाल ने इस जीत के साथ ही राउंड ऑफ 32 में पहुंचने की अपनी दावेदारी को भी मजबूत कर लिया है. टीम के 2 मुकाबलों के बाद अब 4 प्वाइंट हो गए हैं और टीम ग्रुप में पहले स्थान पर पहुंच गई है. रोनाल्डो के अलावा, पुर्तगाल की ओर से नूनो मेंडेस और राफेल लियाओ ने भी एक-एक गोल दागा. वहीं, उज्बेकिस्तान के खिलाड़ी नेमातोव अपना ही गोल कर बैठे.

वहीं, एक और जहां रोनाल्डो मैच में दो गोल करने के बाद काफी खुश नजर आए लेकिन मैच के बाद प्रेस से बात करते हुए मीडिया के सवालों का जवाब देने के क्रम में गुस्सा में आ गए. दरअसल, मैच के बाद रोनाल्डो से 'मेसी से जुड़े सवाल' पूछे गए,  मैच के बाद बात करते हुए, रोनाल्डो ने अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी और अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी के साथ संभावित मुकाबले के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब दिया.  उन्होंने इस संभावना को "शानदार" बताया, लेकिन साथ ही इस बात पर जोर दिया कि उनका फ़िलहाल पूरा ध्यान टूर्नामेंट में पुर्तगाल की आगे की राह पर है. 

ESPN के अनुसार, रोनाल्डो ने कहा, "मुझे नहीं पता कि इसका क्या जवाब दूं, लेकिन हां, यह शानदार होगा.  सबसे ज़रूरी बात आज जीतना और आगे बढ़ना था, और आगे जो होने वाला है उसके लिए तैयार रहना था... मुख्य लक्ष्य ग्रुप स्टेज से आगे बढ़ना था, और हमने वह कर दिखाया. "

इसके अलावा बात यहीं खत्म नहीं हुई. रोनाल्डो ने मेसी के बारे में पूछे गए एक और सवाल को टाल दिया. मेसी से उनकी तुलना उनके पूरे करियर के दौरान होती रही है. जब उनसे मेसी, किलियन एम्बाप्पे और एर्लिंग हालैंड के बारे में पूछा गया, जो टूर्नामेंट के 'गोल्डन बूट' की रेस में सबसे आगे हैं...तो उन्होंने झल्लाकर कहा, "अगला सवाल."

मेसी के सवाल  पूछे जाने पर परेशान हो गए रोनाल्डो

इसके बाद, जब उनसे अल्जीरिया के खिलाफ मेसी की हैट्रिक के बारे में सवाल पूछा गया, तो रोनाल्डो बस वहां से चले गए. उन्होंने कहा, "मुझे दूसरों की कोई परवाह नहीं है." इसके बाद वहां से निकलते समय रोनाल्डो ने अपने हाथ ऊपर उठाए और चिल्लाकर कहा: "किलियन एम्बाप्पे ने भी गोल किया." सोशल मीडिया पर रोनाल्डो का यह वीडियो वायरल हो रहा है. 

रोनाल्डो ने रचा इतिहास

रोनाल्डो ने मैच के छठे मिनट में ही पुर्तगाल के लिए पहला गोल किया. इस गोल के साथ ही वह छह विश्व कप में गोल करने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बने. इसके बाद उन्होंने मैच के 39वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया. इसके साथ ही रोनाल्डो वर्ल्ड कप में पुर्तगाल के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए। उनके नाम अब 10 वर्ल्ड कप गोल हो गए हैं, जबकि दिग्गज यूसेबियो ने 9 गोल किए थे.

ये भी पढ़ें- क्रिस्टियानो रोनाल्डो का करिश्मा, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास,  पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Ronaldo Luis Nazario De Lima, Lionel Messi, Cristiano Ronaldo, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com