फ़ुटबॉल कुछ खास पलों का खेल है, लेकिन कभी-कभी यह ऐसी कहानियां भी बनाता है जो किस्मत की लिखी हुई लगती हैं. जब 19 जुलाई, 2026 को स्पेन की टीम FIFA वर्ल्ड कप फ़ाइनल के लिए मैदान पर उतरी, तो एक खिलाड़ी के साथ एक अनोखा संयोग जुड़ा था. उसका नाम था लामिन यमाल. लामिन यमाल 19 साल के हैं और , स्पेन के लिए नंबर 19 की जर्सी पहनकर खेल रहे थे. वहीं, इसके अलावा 19 जुलाई को वर्ल्ड कप फ़ाइनल भी खेल रहे थे.
Lamine Yamal shares a World Cup memory with his little brother Keyne 🇪🇸🏆
— Complex (@Complex) July 20, 2026
[📸: via/ GettyImages] pic.twitter.com/iN2qoJdzS2
फ़ुटबॉल फ़ैन्स के लिए, नंबर 19 को नजरअंदाज करना नामुमकिन था
फाइनल से कुछ दिन पहले ही यमाल ने अपना 19वां जन्मदिन मनाया था, हालांकि बार्सिलोना में वह मशहूर नंबर 10 की शर्ट पहनते हैं, लेकिन स्पेन की नेशनल टीम की जर्सी पर उसके पीछे एक अलग नंबर था, 19. यह युवा विंगर अपनी रफ्तार, क्रिएटिविटी और बेखौफ अटैकिंग खेल से डिफेंडर्स को हैरान करते हुए टूर्नामेंट के सबसे बड़े स्टार बनकर सामने आए थे.
फिर 19 जुलाई का दिन आया.
19 जुलाई 2016 को लामिन यमाल फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर उतरे. तारीख, उनकी उम्र और उनकी जर्सी का नंबर—सबमें एक ही नंबर था.. 19. यह इतना अनोखा संयोग था कि सोशल मीडिया पर फैन्स स्पेन के इस वंडरकिड से जुड़े "19 कनेक्शन" के बारे में बातें करने लगे.
19 और लियोनेल मेसी कनेक्शन
कहानी तब और भी दिलचस्प हो जाती है जब इसमें लियोनेल मेसी का जिक्र हुआ रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेसी ने भी अपने शुरुआती बार्सिलोना करियर के एक अहम दौर में नंबर 19 की शर्ट पहनी थी. अब, सालों बाद, 19 साल का यमाल वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार दिखाकर फैन्स का दिल जीतने में सफल रहे.
Lamine Yamal is 19 years old, wears No. 19, and will play in the FIFA World Cup Final on July 19. 🇪🇸 pic.twitter.com/1G46UrK8xU
— World Cup 2026 (@ofootball__) July 19, 2026
चाहे नंबर 19 महज एक संयोग हो या फुटबॉल का कोई जादू, एक बात तो पक्की है, सिर्फ 19 साल की उम्र में, यमाल उस मुकाम पर पहुंच चुके हैं जिसका सपना कई खिलाड़ी सिर्फ देखते हैं. 19 जुलाई को, नंबर 19 की जर्सी पहने हुए, और स्पेन की वर्ल्ड कप जीत के बाद उन्होंने अपनी विरासत में एक और यादगार अध्याय जोड़ दिया.
ये भी पढ़ें- FIFA World Cup Final: स्पेन से हारे तो रोने लगे मेसी, लामिन यमाल ने दी सांत्वना, लगाया गले से
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं