विज्ञापन

सिक्किम में लैंडस्लाइड के बाद निर्माणाधीन सुरंग में 27 मजदूर फंसे, एक की मौत, बचाव में जुटे कर्मी 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), एसडीआरएफ, पुलिस और अग्निशमन तथा आपातकालीन सेवाओं की टीम बचाव अभियान संचालित कर रही हैं.

सिक्किम में लैंडस्लाइड के बाद निर्माणाधीन सुरंग में 27 मजदूर फंसे, एक की मौत, बचाव में जुटे कर्मी 
  • सिक्किम के नामची जिले में भूस्खलन से समरडुंग सुरंग का प्रवेश द्वार बंद हो गया, जिसमें कम से कम 27 मजदूर फंस गए
  • बचाव दल ने सुरंग के अंदर से एक शव बरामद किया है, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है
  • एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और अग्निशमन टीम मिलकर बचाव अभियान चला रही हैं
गंगटोक:

सिक्किम के नामची जिले में सोमवार को भूस्खलन के कारण एक निर्माणाधीन सड़क सुरंग का प्रवेश द्वार बंद हो गया, जिससे उसके भीतर कम से कम 27 मजदूर फंस गए. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बचाव दल ने सुरंग के अंदर से एक शव बरामद किया है. मृतक के ठिकाने और नाम का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. शव को तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया. एनडीआरएफ का बचाव अभियान जारी है.

जिला कलेक्टर अनूप तमलिंग ने बताया कि समरडुंग सुरंग में फंसे मजदूरों की सही संख्या की अभी भी पुष्टि की जा रही है और ये संख्या मौजूदा अनुमान से कम या ज्यादा हो सकती है.

पुलिस ने बताया कि भूस्खलन के कारण समरदुंग सुरंग के अंदर संदिग्ध गैस रिसाव भी हुआ है. इसने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि भूस्खलन के कारण भूमिगत परतों या चट्टानों की संरचना में हलचल होने से ये गैस प्राकृतिक रूप से निकल रही है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), एसडीआरएफ, पुलिस और अग्निशमन तथा आपातकालीन सेवाओं की टीम बचाव अभियान संचालित कर रही हैं.

Latest and Breaking News on NDTV
पुलिस अधिकारी ने कहा, 'बचाव अभियान जारी है, लेकिन सुरंग के भीतर गैस की मौजूदगी के कारण यह काम जटिल हो गया है. फंसे हुए मजदूरों तक पहुंचने की कोशिश के दौरान कई बचाव कर्मियों को चक्कर आ गए और वे बेहोश हो गए.'

उन्होंने कहा, 'एंबुलेंस को तैयार रखा गया है, जबकि गैस मास्क से लैस बचावकर्मी सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं.'

अधिकारियों ने बताया कि इस सुरंग का निर्माण एक राजमार्ग परियोजना के हिस्से के रूप में किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: देशभर में बारिश बनी आफत, जम्मू-कश्मीर से लेकर असम तक बाढ़ से तबाही, घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
South Sikkim Landslide, Methane Gas Leak, Rescue Operations, Sikkim Landslide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com