विज्ञापन

FIFA World Cup 2026: मेसी को लगा झटका, सेमीफाइनल मुकाबले से पहले ताजा FIFA पावर रैंकिंग में हुआ बड़ा नुकसान

Lionel Messi FIFA Power Ranking: बेलिंगहम ने चार स्थान की लंबी छलांग लगाते हुए दूसरा स्थान अपने नाम कर लिया. वहीं मेसी अब 8.07 अटैकिंग स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.

FIFA World Cup 2026: मेसी को लगा झटका, सेमीफाइनल मुकाबले से पहले ताजा FIFA पावर रैंकिंग में हुआ बड़ा नुकसान
Lionel Messi FIFA Power Ranking:

Lionel Messi FIFA Power Ranking: FIFA वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड के युवा स्टार जूड बेलिंगहम ने ऐसा प्रदर्शन किया जिसने न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई, बल्कि FIFA पावर रैंकिंग में भी बड़ा बदलाव कर दिया. नॉर्वे के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बेलिंगहम ने दो शानदार गोल दागकर इंग्लैंड को 2-1 से जीत दिलाई और टीम को सेमीफाइनल का टिकट दिलाने में अहम भूमिका निभाई. दूसरी ओर, अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर अंतिम चार में जगह तो बना ली, लेकिन लियोनेल मेसी इस मुकाबले में गोल करने में सफल नहीं रहे. उनके शांत प्रदर्शन का असर ताजा FIFA पावर रैंकिंग पर भी पड़ा, जहां उन्हें दूसरा स्थान गंवाना पड़ा.

FIFA की नई रैंकिंग के मुताबिक मेसी अब 8.07 अटैकिंग स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं बेलिंगहम ने चार स्थान की लंबी छलांग लगाते हुए दूसरा स्थान अपने नाम कर लिया. नॉर्वे के खिलाफ दो गोल करने के बाद उनका अटैकिंग स्कोर 8.25 हो गया है और अब उनसे आगे केवल फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे हैं.

एम्बाप्पे ने भी क्वार्टर फाइनल में अपना शानदार फॉर्म जारी रखा. मोरक्को के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने एक गोल दागा, जिससे उनका अटैकिंग स्कोर 8.97 तक पहुंच गया. इसी प्रदर्शन के दम पर उन्होंने पावर रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर अपनी बढ़त और मजबूत कर ली.

उधर, नॉर्वे के लिए यह मुकाबला निराशा से भरा रहा. इंग्लैंड से मिली हार के साथ उसका वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया. टीम के स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड भी पूरे मैच में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे और गोल नहीं कर सके. इसका असर उनकी रैंकिंग पर भी पड़ा और वे एक स्थान नीचे खिसक गए.

हालैंड अब 7.53 अटैकिंग स्कोर के साथ चौथे स्थान पर हैं. वहीं फ्रांस के ओस्मान डेम्बेले ने मोरक्को के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए तीन पायदान की छलांग लगाई और पांचवें स्थान पर पहुंच गए.

इंग्लैंड ने भले ही सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया हो, लेकिन कप्तान हैरी केन के लिए यह मुकाबला व्यक्तिगत तौर पर खास नहीं रहा. वह गोल करने से चूक गए, जिसके चलते उनकी रैंकिंग में तीन स्थान की गिरावट आई. 6.91 अटैकिंग स्कोर के साथ केन अब नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं. अब टूर्नामेंट रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. पहले सेमीफाइनल में फ्रांस का सामना स्पेन से होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे. FIFA वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 20 जुलाई को खेला जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com