विज्ञापन

Zomato पर 'तुकाराम' इफेक्‍ट, एनालॉग पनीर और डेयरी प्रॉडक्‍ट्स बैन, ऐप पर नहीं दिखेंगे ये फूड आइटम्‍स

महाराष्‍ट्र में FDA कमिश्‍नर तुकाराम मुंढे के ताबड़तोड़ एक्‍शन के बीच जोमैटो ने अपने ऐप पर एनालॉग डेयरी प्रॉडक्‍ट्स से बने आइटम्‍स को बैन किया है. कंपनी ने कुछ रेस्‍टॉरेंट को डि-लिस्‍ट भी किया है.

Zomato पर 'तुकाराम' इफेक्‍ट, एनालॉग पनीर और डेयरी प्रॉडक्‍ट्स बैन, ऐप पर नहीं दिखेंगे ये फूड आइटम्‍स
जोमैटो के ऐप पर अब नहीं दिखेंगे एनालॉग पनीर वाले फूड आइटम्‍स
Source: Social Media/Canva

ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्‍लेटफॉर्म Zomato के ऐप पर अब एनालॉग पनीर और डेयरी प्रॉडक्‍ट्स या फिर इनसे बने फूड आइटम नहीं दिखेंगे. कंपनी Eternal Ltd. ने उन फूड आइटम्स को अपने प्लेटफॉर्म पर दिखाने से बैन कर दिया है, जिनमें एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल होता है. ये कदम महाराष्ट्र में FDA की सख्ती के बाद उठाया गया है. FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे के ताबड़तोड अभियान और एक्‍शन के बीच जोमैटो ने ये फैसला लिया है. FDA ने महाराष्‍ट्र में फूड आइटम्‍स में गड़बड़ी, मिलावटखोरी और अन्‍य वजहों से कई मशहूर रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं. 

एनालॉग डिशेज पर जीरो टॉलरेंस पॉलिसी 

कंपनी ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा, 'फूड ऑर्डरिंग और डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato ने अपने प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड रेस्टोरेंट के एनालॉग डिशेज बेचने को लेकर जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की है. साथ ही, नियमों का उल्लंघन करने वाली किसी भी लिस्टिंग को हटाने का अधिकार भी अपने पास सुरक्षित रखा है. जिन डिशेज में रेस्टोरेंट पार्टनर्स ने एनालॉग डेयरी होने की बात मानी है, उन्हें तुरंत प्रभाव से प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है.' 

रेस्‍टॉरेंट पार्टनर्स को चेतावनी 

जोमैटो ने रेस्टोरेंट पार्टनर्स को चेतावनी देते हुए निर्देश भी जारी किए हैं. रेस्‍टॉरेंट्स से कहा गया है कि वे नेचुरल डेयरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल शुरू करें और अगर तुरंत बदलाव करना मुमकिन न हो, तो मेनू से एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स वाले आइटम हटा दें.

कंपनी ने एक आधिकारिक सूचना में चेतावनी दी, 'जो रेस्टोरेंट पार्टनर्स नियमों का पालन नहीं करेंगे, उन्हें प्लेटफॉर्म से हटा दिया जाएगा.'

कंपनी ने कहा, ये पॉलिसी Zomato के उस बड़े मकसद पर आधारित है जिसके तहत ग्राहकों के लिए हेल्दी फूड ऑप्शन और ज्यादा ट्रांसपेरेंसी पर ध्यान दिया जाता है, और यह लागू रेगुलेटरी जरूरतों के भी मुताबिक है.

CEO बोले- बेहतर खाना पहुंचाना है मकसद 

इस फैसले पर टिप्पणी करते हुए CEO आदित्य मंगला ने कहा, 'Zomato में हमारा मुख्य मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों तक बेहतर खाना पहुंचाना है. इसका मतलब है ग्राहकों की सेहत की सुरक्षा करना और हमारे रेस्टोरेंट पार्टनर्स द्वारा लिस्ट और सर्व किए जाने वाले खाने के लिए साफ स्टैंडर्ड बनाए रखना. यह पॉलिसी उसी कमिटमेंट को दिखाती है, जिसे हम उन पार्टनर्स के साथ मिलकर पूरा कर रहे हैं जिनकी सोच भी ऐसी ही है.' 

तुकाराम मुंढे का ताबड़तोड़ एक्‍शन 

महाराष्‍ट्र में FDA का ताबड़तोड़ एक्‍शन जारी है. IAS ऑफिसर तुकाराम मुंढे ने खासतौर से मुंबई में साफ-सफाई की कमी और असुरक्षित खाने के खिलाफ तेजी से, लगातार और अभूतपूर्व कार्रवाई करके सुर्खियां बटोरी हैं. मई में महाराष्ट्र के फूड सेफ्टी चीफ का पद संभालने के बाद से मुंधे ने 3,000 से ज्यादा छापों में क्रिकेट क्लबों, होटलों और मशहूर रेस्टोरेंट को भी निशाने पर लिया है. उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट की कैंटीन का लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया था. इस दौरान Domino's, Pizza Hut और Rustom's Ice cream समेत कई मशहूर ब्रैंड्स के कई फूड आउटलेट्स के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: ताशकंद समझौता! 1966 वाला इतिहास नहीं, भारत-उज्‍बेकिस्‍तान की है बात, 11 समझौते, 5 योजनाएं, 5 गुना व्‍यापार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zomato News, Analogue Paneer Ban, Analogue Paneer Maharashtra, Maharashtra FDA Action
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com