FIFA World Cup 2026, England Vs Argentina semi-final : फीफा वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेटीना और इंग्लैंड के बीच महामुकाबला खेला जाएगा. आजके मैच में सबकी नजर हैरी केन और मेसी पर होगी. अर्जेंटीना ने कैनसस सिटी में स्विट्जरलैंड के खिलाफ़ एक्स्ट्रा-टाइम में 3-1 से जबरदस्त जीत हासिल करके FIFA वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाई है. हालांकि मेसी का खेल स्विस टीम के खिलाफ उनके आम स्तर के मुकाबले थोड़ा धीमा रहा, फिर भी उन्होंने एक असिस्ट किया और आठ गोल के साथ टूर्नामेंट में सबसे आगे बने हुए हैं.
डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना एक मजबूत टीम बनी हुई है, जिसमें मेसी की काबिलियत के साथ-साथ एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एन्ज़ो फर्नांडीज और एक मजबूत डिफेंस वाली टीम का तालमेल है.मैनेजर लियोनेल स्कालोनी की टीम ने चैंपियन जैसा जज्बा दिखाया है और चुनौतियों का सामना करते हुए लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का अपना सपना ज़िंदा रखा है.आजके मैच में मेसी के पास इतिहास रचने का मौका होगा.
एक गोल करते ही रचेंगे इतिहास
किसी भी खिलाड़ी ने कभी भी वर्ल्ड कप में गोल्डन बूट और गोल्डन बॉल का खिताब एक साथ नहीं जीता है. ऐसे में मेसी के पास इस ऐतिहासिक कारनामा को करने का सुनहरा मौका है. एक गोल करते ही मेसी इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन जाएगे. और पूरी संभावना है कि वह इस वर्ल्ड कप के बेस्ट खिलाड़ी के तौर पर भी सामने आए हैं. बता दें कि गोल्डन गोल्डन बूट का खिताब उस खिलाड़ी को दिया जाता है जिसने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल किया हो, वहीं, गोल्डन बॉल का अवार्ड उस खिलाड़ी को दिया जाता है जिसे टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना जाए. इस वर्ल्ड कप में मेसी ने चमत्कारिक परफॉर्मेंस किया है. .ऐसे में पूरी उम्मीद है कि सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ एक गोल करते ही अर्जेटीना का यह स्टार खिलाड़ी सबसे ज्यादा गोल करने वाला खिलाड़ी बन जाएगा और साथ ही अर्जेटीना फाइनल में पहुंचती है या फिर नहीं भी पहुंचती है तो भी उन्हें गोल्डन बॉल के खिताब से नवाजा जा सकता है.
5 गोल और फीफा वर्ल्ड कप का बदल देंगे इतिहास
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने का महारिकॉर्ड फ्रांस के जस्ट फोंटेन के नाम हैं जिन्होंने 1958 में खेले गए वर्ल्ड कप में कुल 13 गोल किए थे. वहीं, इस वर्ल्ड कप में मेसी के नाम इस समय तक 8 गोल हैं. आज यदि मेसी का मैजिक चलता है और एक या दो गोल भी करते हैं और अर्जेटीना को जीत मिलती है तो सुपरस्टार इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के तोड़ने के करीब पहुंच सकता है. और अगर फाइनल में अर्जेटीना पहुंचती है और वहां भी मेसी का जादू चलता है तो यह रिकॉर्ड टूट सकता है. मेसी को जस्ट फोंटेन के रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए 5 गोल करने की दरकार है. लेकिन 5 गोल नहीं भी कर पाए मेसी लेकिन 3 गोल भी करते हैं तो वह फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे.
एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी
| रैंक | खिलाड़ी | देश | साल | गोल |
| 1 | जस्ट फोंटेन | फ्रांस | 1958 | 13 |
| 2 | सैंडर कोक्सिस | हंगरी | 1954 | 11 |
| 3 | गर्ड मुलर | जर्मनी | 1970 | 10 |
| 4 | यूसेबियो | पुर्तगाल | 1966 | 9 |
| 4 | अदेमिर | ब्राज़ील | 1950 | 9 |
| 5 | लियोनेल मेसी | अर्जेंटीना | 2026 | अबतक 8 |
| 5 | काइलियन एम्बाप्पे | फ्रांस | 2026 | 8 |
| 5 | काइलियन एम्बाप्पे | फ्रांस | 2022 | 8 |
| 5 | रोनाल्डो | ब्राजील | 2002 | 8 |
| 5 | गुइलेर्मो स्टैबिले | अर्जेंटीना | 1930 | 8 |
गोल्डन बॉल का अवार्ड किसे मिलता है
2026 गोल्डन बॉल अवॉर्ड का डिजाइन एडिडास ट्रायोंडा मैच बॉल पर आधारित है, जिसका इस्तेमाल पूरे वर्ल्ड कप के दौरान किया जाएगा. लियोनेल मेसी मौजूदा वर्ल्ड कप गोल्डन बॉल विजेता हैं, उन्हें यह अवॉर्ड कतर 2022 में मिला था, जब उन्होंने अर्जेंटीना की कप्तानी करते हुए लुसैल में ऐतिहासिक जीत दिलाई थी. बेशक, इस बात की पूरी संभावना है कि मेसी 2026 में अपना खिताब बचा लें. लेकिन मेसी को स्पेन के लैमिन यमल से कड़ी चुनौती मिल सकती है. वहीं, इंग्लैंड के हैरी केन, मौजूदा बैलन डी'ओर विजेता उस्मान डेम्बेले से भी उम्मीद है.फीफा वर्ल्ड कप गोल्डन बॉल हर चार साल में होने वाले इस टूर्नामेंट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी को दी जाती है. अर्जेंटीना के फॉरवर्ड लियोनेल मेसी एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने इसे कई बार जीता है.
गोल्डन बूट का अवार्ड किसे मिलता है
टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी को 'गोल्डन बूट' अवॉर्ड दिया जाता है. अगर एक से ज़्यादा खिलाड़ी टूर्नामेंट में बराबर गोल करते हैं, तो विजेता का फैसला सबसे ज़्यादा 'असिस्ट' (गोल करने में मदद) के आधार पर किया जाता है.इसके बाद सबसे कम मिनट खेलने वाले खिलाड़ी को प्राथमिकता दी जाती है.
ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: एम्बाप्पे का टूटा दिल, स्पेन के खिलाफ सेमीफाइनल में फ्रांस के हार की ली जिम्मेदारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं