GAMBHIR'S MASTERSTROKE, IND vs ENG: आखिकार इंग्लैंड दौरे पर भारत को पहली जीत मिली, भारत ने पहले वनडे को 6 विकेट से जीत लिया. भारत की जीत में शुभमन गिल की पारी अहम रही. गिल ने 80 रन बनाए तो वहीं, दूसरी ओर वाशिंहटन सुंदर और अक्षर पटेल की पारी अहम रही जिसके कारण भारतीय टीम यह मैच आसानी के साथ जीतने में सफल रही. अक्षर पटेल को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया तो वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड की पारी के दौरान एक ऐसी घटना घटी जिसने भारत की जीत की नींव रखी.
गौतम गंभीर का मास्टर स्ट्रोक
दऱअसल, शानदार फॉर्म में चल रहे हैरी ब्रूक के लिए कोच गौतम गंभीर ने एक अचूक प्लान तैयार किया था जिसका फायदा भारतीय टीम को मिला, हुआ ये कि जैसे ही हैरी ब्रूक क्रीज़ पर आए, गौतम गंभीर ने प्रिंस यादव के ज़रिए जसप्रीत बुमराह को अटैक पर लाने का मैसेज भेजा, ठीक अगले ओवर में, शुभमन गिल ने बुमराह को गेंद थमाई. गई और पहली ही गेंद पर भारत को विकेट मिल गया. यह एक ऐसा विकेट था जिसने इंग्लैंड को मैच से पूरी तरह से बाहर कर दिया. एक बार फिर गौतम गंभीर की रणनीति ने मैच को बदलने का काम किया. गंभीर की इस मास्टर स्ट्रोक की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है.
🚨 GAMBHIR'S MASTERSTROKE 🎯🔥
— Clutch Sports (@Clutchsportsz) July 14, 2026
As soon as Harry Brook walked in, Gautam Gambhir sent a message through Prince Yadav to bring Jasprit Bumrah into the attack.
The very next over, Shubman Gill handed Bumrah the ball... and BANG! 💥 Wicket off the first delivery.#JaspritBumrah… pic.twitter.com/FNjyWm1cwU
अक्षर पटेल प्लेयर ऑफ द मैच
मैच में अक्षर पटेल ने ऑल राउंड परफॉर्में कर भारत को जीत दिलाई. उन्होंने पहले चार विकेट लेकर इंग्लैंड को 258 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई और फिर 52 गेंदों में नाबाद 57 रन बनाकर लक्ष्य हासिल करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनके साथ वाशिंगटन सुंदर ने भी नाबाद 52 रन बनाए.
6 विकेट से मिली भारत को जीत
जीत के लिए 259 रन का पीछा करते हुए भारत ने 45.2 ओवर में चार विकेट पर 262 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया. एक समय भारत के 4 विकेट 160 रन पर गिर गए थे. इसके बाद अक्षर और वाशिंगटन ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद 102 रन की साझेदारी कर भारत को आसान जीत दिलाने का काम किया. गिल शानदार लय में दिखे और 75 गेंदों की अपनी पारी में 11 चौके तथा एक छक्का लगाया। शतक के करीब पहुंचने से पहले उन्हें पिंडली और मांसपेशियों में ऐंठन के कारण वह रिटायर हर्ट हो गए.
ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: एम्बाप्पे का टूटा दिल, स्पेन के खिलाफ सेमीफाइनल में फ्रांस के हार की ली जिम्मेदारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं