विज्ञापन

IND vs ENG: शुभमन गिल का ODI में तहलका, 80 रन की पारी में बनाया World Record, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

Shubman Gill World record, India vs England 1st ODI :शुभमन गिल ने एजबेस्टन मैदान पर अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखते हुए 80 रन की आकर्षक पारी खेली जिसकी बदौलत भारत ने तीन मैचों की सीरीज में पहले वनडे में इंग्लैंड को छह विकेट से हराकर इस दौरे की पहली जीत दर्ज की.

IND vs ENG: शुभमन गिल का ODI में तहलका, 80 रन की पारी में  बनाया World Record, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
Shubman Gill ने रचा इतिहास

Shubman Gill World record in ODI : भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया. भारत की जीत में शुभमन गिल ने कमाल की पारी खेली और 80 रन बनाकर रिटायर्ट हर्ट हुए. भले ही गिल अपना शतक नहीं पूरा कर पाए लेकिन अपनी पारी से उन्होंने भारतीय टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.. गिल ने 75 गेंद पर 80 रन बनाए जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल रहे. गिल की पारी के दम पर भारत ने 45.2 ओवर में 4 विकटे पर 262 रन का स्कोर कर मैच को 4 विकेट से जीत लिया. 

शुभमन गिल ने रचा इतिहास

अपनी 80 रन की पारी के दौरान शुभमन गिल ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. गिल वनडे क्रिकेट में 100 से अधिक का स्ट्राइक रेट और 60 का औसत रखने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. .ह आंकड़ा 50 से अधिक पारियां खेल चुके बल्लेबाजों का है. वैसे,  दुनिया में 100 से अधिक की स्ट्राइक रेट से वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजी करने वाले कुछ बल्लेबाज रहे हैं जिनमें एबी डिविलियर्स शामिल हैं लेकिन उनका औसत 60 का नहीं रहा था. लेकिन गिल वनडे क्रिकेट में 60 का औसत और 100 से अधिक का स्ट्राइक रेट रखने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं. 

अक्षर और वाशिंगटन की 102 रन की साझेदारी

जीत के लिए 259 रन का पीछा करते हुए भारत ने 45.2 ओवर में चार विकेट पर 262 रन बनाकर मुकाबला अपने कनाम किया. एक समय टीम का स्कोर 160 रन पर चार विकेट था, लेकिन प्लेयर ऑफ द मैच अक्षर और वाशिंगटन ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद 102 रन की साझेदारी कर भारत को आसान जीत दिला दी. गिल शानदार लय में दिखे और 75 गेंदों की अपनी पारी में 11 चौके तथा एक छक्का लगाया.शतक के करीब पहुंचने से पहले उन्हें पिंडली और मांसपेशियों में ऐंठन के कारण वह रिटायर हर्ट हो गए.

इस जीत के साथ भारत ने ब्रिटेन दौरे पर जीत का खाता खोला। इससे पहले टीम को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था. गिल ने रोहित शर्मा (11) और विराट कोहली (5) के सस्ते में आउट होने के बाद 48 रन पर दो विकेट गंवा चुके भारत के लिए जिम्मेदारी संभाली. उन्होंने उपकप्तान श्रेयस अय्यर (35) के साथ तीसरे विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: एम्बाप्पे का टूटा दिल, स्पेन के खिलाफ सेमीफाइनल में फ्रांस के हार की ली जिम्मेदारी

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup, Success Story: जिस नवजात बच्चे को मेसी ने गोद में खिलाया, हाथों से नहलाया, वह बन गया उनका उत्तराधिकारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shubman Singh Gill, Cricket, England Vs India 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com