विज्ञापन

बिना गोल किए भी एमबाप्पे ने रचा इतिहास, मिरोस्लाव क्लोज के पहुंचे बराबर, फ्रांस ने नार्वे को 4-1 से रौंदा

फीफा वर्ल्ड कप के दूसरे सबसे अधिक गोल करने वाले एमबाप्पे भले ही नार्वे के खिलाफ मैच में गोल नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने स्पोर्टिंग रोल निभाया.

बिना गोल किए भी एमबाप्पे ने रचा इतिहास, मिरोस्लाव क्लोज के पहुंचे बराबर, फ्रांस ने नार्वे को 4-1 से रौंदा
Kylian Mbappe Equals Miroslav Klose In Elite List

फ़्रांस के कप्तान किलियन एमबाप्पे भले ही नार्वे के खिलाफ कोई गोल नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने फिर भी एक मेगा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. एमबाप्पे अब फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे अधिक गोल इनवाल्वमेंट (गोल+असिस्ट) के मामले में मिरोस्लाव क्लोसे के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए हैं. उन्होंने 16 गोल दागे हैं और 4 असिस्ट किए हैं. इस लिस्ट में केवल लियोनेल मेस्सी उनसे आगे हैं, जिनके नाम 26 गोल इनवाल्वमेंट हैं. नार्वे के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप इतिहास के दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले एमबाप्पे ने ओस्मान डेम्बेले को दो असिस्ट जबरदस्त पास दिए. 

डेम्बेले की शानदार हैट्रिक की मदद से फ्रांस ने शुक्रवार को बोस्टन में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप I मैच में नॉर्वे पर 4-1 से शानदार जीत हासिल की. दोनों टीमें अपने शुरुआती दो मैच जीतकर नॉकआउट स्टेज के लिए पहले ही क्वालिफ़ाई कर चुकी थीं. ऐसे में यह मैच टॉप पर रहने की जंग थी.  मैच से पहले फ़्रांस गोल डिफ़रेंस के आधार पर ग्रुप में टॉप पर था और पहले नंबर पर आने के लिए उसे सिर्फ़ ड्रॉ की ज़रूरत थी. वहीं अब इस जीत के बाद ग्रुप आई में फ्रांस ने अपना टॉप पर कब्जा पक्का कर लिया है. 

बैलन डी'ओर विजेता डेम्बेले ने 7वें मिनट में शानदार फिनिश के साथ स्कोर की शुरुआत की और 20वें मिनट में बॉक्स के बाहर से शानदार स्ट्राइक के साथ अपने गोल की संख्या दो कर ली. नॉर्वे के लिए 21वें मिनट में थेलो असगार्ड ने गोल करते बढ़त सिर्फ एक गोल की रहने दी. हालांकि, डेम्बेले ने 32वें मिनट में एक जबरदस्त फिनिश के साथ अपनी हैट्रिक पूरी करते हुए फ्रांस की वापस 2 गोल की बढ़त में ला दिया और स्कोर 3-1 कर दिया. डेम्बेले 21वीं सदी में फीफा वर्ल्ड कप में पहले हॉफ में हैट्रिक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. 

नॉर्वे के पास दूसरे हाफ में मैच में वापसी करने का मौका था, लेकिन स्ट्राइकर जॉर्जेन स्ट्रैंड लार्सन पेनल्टी पर चूक गए. इसके बाद फ्रांस के विंगर डिज़ायर डू ने फिर 94वें मिनट में चौथा गोल करके मैच को फिनिशिंग टच दिया. 21 साल के इस खिलाड़ी ने अपने ब्रैडली बारकोला के बाईं ओर से दिए गए शानदार क्रॉस पर शानदार हेडर से गोल किया. 

नॉर्वे ग्रुप I में दूसरे स्थान पर रह. राउंड ऑफ 32 में उसका सामना डलास में आइवरी कोस्ट से होगा, जबकि फ्रांस ईस्ट कोस्ट पर रहेगा और तीसरे स्थान पर रहकर क्वालीफाई करने वाली टीम से भिड़ेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kylian Mbappe Lottin, France, Norway, Football, 2026 FIFA World Cup
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com