विज्ञापन

पसीनों की स्मेल मंजूर है परफ्यूम की नहीं! नॉर्वे की महिला ने बताया सरकारी दफ्तर में पहले दिन का एक्सपीरियंस

No Perfume Policy In The Workplace: नॉर्व की महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया है कि जिस सरकारी दफ्तर एम्प्लॉइज के परफ्यूम लगाकर आने पर बैन होता है, वहां काम करना कैसा लगता है.

पसीनों की स्मेल मंजूर है परफ्यूम की नहीं! नॉर्वे की महिला ने बताया सरकारी दफ्तर में पहले दिन का एक्सपीरियंस
महिला ने अपनी पोस्ट के जरिए लोगों से पूछा है कि क्या आपको बिना परफ्यूम वाले ऑफिस में काम करने में कोई परेशानी होगी?
Instagram@alisa_norgeland

Viral Video: नॉर्वे की करियर कंसल्टेंट अलीसा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (alisa_norgeland) पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वे सरकारी दफ्तर के अंदर नो-परफ्यूम पॉलिसी (No Perfume Policy) पर खुलकर बात करती नजर आ रही हैं. वे अपना रियल-लाइफ एक्सपीरियंस भी शेयर कर रही हैं कि बिना परफ्यूम लगाए ऑफिस आए लोगों के बीच काम करना कैसा लगता है और जब उन्होंने खुद पहली बार ऐसा किया तो उन्हें कैसा महसूस हुआ? वे कहती हैं ये नियम सुनने में जितना अच्छा लगता है, असल लाइफ में उतना ही अजीब है और एक ऐसा अनुभव कराता है जिसे आप जिंदगी भर नहीं भूल सके.

2 महीने पहले ही मिली नई नौकरी

इंस्टग्राम पर 37 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स वाली अलीसा के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 21 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इस वीडियो में वे बताती हैं, 'मैंने हाल ही में एक नई नौकरी शुरू की है. मैं अब NAV में काम करती हूं. जो लोग नॉर्वे में हैं, वे जरूर जानते होंगे कि NAV क्या है. लेकिन जो लोग अभी नॉर्वे में नहीं हैं, उन्हें नॉर्वे पहुंचते ही पता चल जाएगा कि NAV क्या है. NAV- नॉर्वेजियन लेबर एंड वेलफेयर एडमिनिस्ट्रेशन है. वे वेलफेयर सिस्टम से जुड़ी लगभग हर चीज के लिए जिम्मेदार हैं, जैसे सिक लीव बेनिफिट्स, पैरेंटल लीव बेनिफिट्स, पेंशन, बेरोजगारी भत्ते और भी बहुत कुछ. तो मैंने सिर्फ दो महीने पहले NAV में काम करना शुरू किया है और मैं अभी भी ऑनबोर्डिंग प्रोसेस में हूं.'

ऑफिस में परफ्यूम लगाने पर बैन क्यों है?

अलीसा आगे बताती हैं, 'बीते सोमवार को, लंच के दौरान, मुझे पता चला कि ऑफिस में परफ्यूम इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है. थोड़ा सा भी नहीं. हमारा ऑफिस परफ्यूम-फ़्री है. क्योंकि हमारा ऑफिस ओपन-प्लान है, और लोगों की स्मेल के प्रति सेंसिटिविटी अलग-अलग होती है, और हो सकता है कि किसी को एलर्जी हो. कुछ लोग बहुत ज्यादा परफ्यूम लगाते हैं, जिससे ऐसे वर्कस्पेस में काम करने पर दिक्कतें हो सकती हैं. इसीलिए लोगों की सुरक्षा के लिए हमारे ऑफिस में परफ्यूम के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है.'

ये भी पढ़ें:- जर्मनी की विलेज लाइफ का फैन हुआ इंडियन यूट्यूबर, बोला- ये ट्रिप जिंदगी भर याद रहेगी

मैं सांस रोककर इंटरव्यू लेती थी: अलीसा

अलीसा जब इसके बारे में सोचती हैं कि उन्हें ये पॉलिसी बहुत सही लगती है. वे कहती हैं, 'जब मैं HR के तौर पर काम कर रही थी और कैंडिडेट्स के इंटरव्यू लेती थी, तो मुझे कुछ कैंडिडेट्स के साथ सच में परेशानी हुई थी. वे इंटरव्यू के लिए आए, और ऐसा लगा जैसे वे तय नहीं कर पा रहे थे कि कौन सा परफ्यूम लगाएं, इसलिए उन्होंने घर पर मौजूद सारे परफ्यूम लगा लिए थे. आम तौर पर मुझे स्मेल से कोई परेशानी नहीं होती, लेकिन उनकी स्मेल इतनी तेज थी कि मुझे सांस लेने में भी मुश्किल हो रही थी. इसलिए कैंडिडेट और उनकी स्किल्स पर ध्यान देने के बजाय, मैं बस अपनी सांस रोकने और उल्टी न करने की कोशिश करती रहती थी. इसलिए मैं हमेशा सलाह देती हूं कि जब आप किसी जॉब इंटरव्यू के लिए पर्सनली जाएं, तो तेज या बहुत ज्यादा परफ्यूम न लगाएं. जितना आप आम तौर पर इस्तेमाल करते हैं, उसका आधा ही इस्तेमाल करें. क्योंकि असल में, आप नहीं चाहेंगे कि हायरिंग मैनेजर आपकी बात सुनने के बजाय पूरे इंटरव्यू के दौरान सांस लेने की कोशिश करता रहे.'

'मुझे ऐसा लगा जैसे सुबह ब्रश करना भूल गई'

आखिर में अलीसा कहती हैं, 'मुझे सच में लगता है कि ऑफिस में परफ्यूम इस्तेमाल न करने का नियम बहुत अच्छा है. लेकिन मुझे मानना ​​होगा कि आज बिना परफ्यूम के मेरा पहला दिन था, और यह सच में अजीब था. मुझे ऐसा लगा जैसे मैं बिना ब्रश किए ऑफिस चली गई. पूरा दिन कुछ कमी सी लग रही थी. लेकिन मुझे लगता है कि मुझे कुछ दिनों में एक आम इंसान की तरह महकने और उनके बीच रहने की आदत हो जाएगी.' इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और अपनी-अपनी राय कमेंट्स में लिख रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- डेनमार्क की महिला ने पहली बार किया भारतीय स्लीपर ट्रेन में सफर, बोलीं- 'ये एक्सपीरियंस जिंदगी भर याद रहेगा'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Norway, NAV, Viral Video, Perfume, Zara Hatke
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com