विज्ञापन

जब 10 साल पहले भारतीय फुटबॉल टीम के खिलाफ खेले थे नोर्वे के एर्लिंग हालैंड, तो हुआ था कुछ ऐसा

Indian Football Team vs Erling Haaland : ब्राजील जैसे दिग्गज को हराने के बाद स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड स्टेडियम के बीचोंबीच ड्रम पीटते नजर आये और लाल जर्सी में बैठे नॉर्वे के प्रशंसकों ने अनूठे ‘वाइकिंग रो’ अंदाज में जश्न मनाया तो दुनिया भर के फुटबॉलप्रेमियों के रोंगटे खड़े हो गए.

जब 10 साल पहले भारतीय फुटबॉल टीम के खिलाफ खेले थे नोर्वे के एर्लिंग हालैंड, तो हुआ था कुछ ऐसा
Indian Football Team vs Erling Haaland

Norway's Erling Haaland vs India: दस साल पहले, एक यूथ इंटरनेशनल मैच में भारत की अंडर-17 टीम और नॉर्वे की टीम एक दूसरे खिलाफ मैदान पर उतरी थी. उस मैच में एर्लिंग हालैंड भी खेले थे, जो आज फीफा वर्ल्ड कप में अपने खेल से हर किसी को दीवाना बना रहे हैं. हालैंड लगातार चर्चा बटोर रहे हैं. वहीं, खुद हालैंड ने खुलासा किया है कि वो भारतीय खाने के दीवाने रहे हैं. भारतीय खाने के अलावा एक और भारतीय  कनेक्शन सामने आया है. दरअसल,  दस साल पहले हालैंड ने नॉर्वे की अंडर-16 टीम के लिए भारत की अंडर-17 टीम के खिलाफ मैच खेला था. जिसकी चर्चा फिर से होने लगी है. 

जब 10 साल पहले भारत के खिलाफ खेले एर्लिंग हालैंड

भारत अंडर-17 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए यह मैच खेला गया था, इस मैच में हाफ-टाइम तक कोई गोल नहीं हुआ था, लेकिन फिर भारत के डिफेंडर संजीव स्टालिन को बाहर भेज दिया गया. इसके बाद हालैंड ने गोल किया और नॉर्वे ने 2-0 से जीत हासिल की. ​​19 जून, 2016 की मैच रिपोर्ट अभी भी ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की वेबसाइट पर मौजूद है. इसमें कहा गया है, "54वें मिनट में जब संजीव को गलत तरीके से टैकल करने के लिए दूसरा येलो कार्ड मिला और भारतीय टीम 10 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर  रह गई थी, तो नॉर्वे ने 57वें मिनट में एर्लिंग ब्रॉट हालैंड के गोल से बढ़त बना ली और 80वें मिनट में एरिक बोथिम के गोल से अपनी बढ़त को दोगुना कर लिया.

"बिना किसी गोल वाले पहले हाफ के बाद, 54वें मिनट में संजीव को रेड कार्ड मिला और भारत के खिलाड़ी 10 रह गए. 57वें और 80वें मिनट में गोल खाने के बाद भारतीय टीम पिछड़ गई और वापसी नहीं कर सकी. मैच खत्म होने पर स्कोर नॉर्वे के पक्ष में 2-0 था." 

उस भारतीय अंडर-17 टीम के कई खिलाड़ियों ने बाद में सीनियर नेशनल टीम और इंडियन सुपर लीग के क्लबों का प्रतिनिधित्व किया. वहीं, हालैंड दुनिया के बेहतरीन फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक बन गए. जहां नॉर्वे FIFA वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल की तैयारी कर रहा है, वहीं भारतीय फुटबॉल की स्थिति अलग है. FIFA के 211 सदस्य संघों में भारत 138वें स्थान पर है.     

ये भी पढ़ें- ब्राजील को नॉकआउट करने वाले नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड हैं भारतीय खाने के दीवाने

ये भी पढ़ें- नॉर्वे ने रचा इतिहास, 88 सालों में पहली बार किया ऐसा, पांच बार की चैंपियन ब्राजील वर्ल्ड कप से बाहर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com