विज्ञापन

Football: विरोध के बाद FIFA बैकफुट पर आया, रद्द किया निजी कंपनियों को विश्व कप की हिस्सेदारी देने का प्रस्ताव

शुरुआती खबर आने के बाद यूईएफए के 55 देशों वाली संस्था सहित सहित कई एसोसिएशनों ने फीफा के किसी भी टूर्नामेंट में भाग न लेने की धमकी दी थी

Football: विरोध के बाद FIFA बैकफुट पर आया, रद्द किया निजी कंपनियों को विश्व कप की हिस्सेदारी देने का प्रस्ताव

दुनिया के हर कोने से विरोध की आवाज के बाद फीफा विश्व कप मुनाफ को निजी कंपनियों के बेचने के मामले में बैकफुट पर आ गया है. और अब उसने विवादास्पद योजना को रद्द कर दिया है. FIFA अध्यक्ष इन्फेंटिनो ने यह फैसला तब किया जब एशिया की फुटबॉल संस्था ने यूरोप और उत्तरी अमेरिका के साथ मिलकर इसका विरोध किया तथा व्हाइट हाउस की एक समिति में शामिल रहे उनके वरिष्ठ सलाहकार ने खुलकर इसका विरोध करते हुए इस्तीफा दे दिया था.

'प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ेगा'

इन्फेंटिनो ने कहा, ‘सभी पक्षों के विचार जानने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि इस योजना ने ऐसे विभाजन पैदा कर दिए हैं जो मूल उद्देश्य के हित में नहीं हैं. हमारा उद्देश्य हमेशा एकजुट रहना और सुधार करना रहा है और भविष्य में भी ऐसा ही होगा. इसलिए यह प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ेगा.' इससे पहले इन्फेंटिनो ने निजी निवेशकों के साथ विश्व कप के संचालन के लिए 20 अरब डॉलर की कंपनी बनाने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन मंगलवार की घोषणा के बाद से इसका विरोध बढ़ता ही जा रहा था.

55 देशों की संस्था यूईएफए ने किया था विरोध

यूरोपीय फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था यूईएफए के 55 सदस्य देशों ने बृहस्पतिवार को इन्फेंटिनो की योजना के विरोध में विश्व कप और फीफा की अन्य सभी प्रतियोगिताओं का बहिष्कार करने पर सहमति जताई. उत्तरी अमेरिका के कॉनकाकाफ और एशियाई फुटबॉल महासंघ ने भी इस योजना का विरोध किया. यहीं नहीं इन्फेंटिनो के वरिष्ठ सलाहकार कार्लोस कॉर्डेइरो ने इसके विरोध में शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Federation Internationale De Football Association, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com