विज्ञापन

FIFA: फीफा वर्ल्ड कप फाइनल मैच बॉल की कितनी है कीमत? क्या है पाकिस्तान कनेक्शन

FIFA वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. FIFA और Adidas ने फाइनल मैच के लिए 'TRIONDA FINAL' एडिशन पेश किया है, यह टूर्नामेंट की आधिकारिक मैच बॉल होगी जिसका इस्तेमाल फाइनल में किया जाएगा.

FIFA: फीफा वर्ल्ड कप फाइनल मैच बॉल की कितनी है कीमत? क्या है पाकिस्तान कनेक्शन
IANS

FIFA World Cup Final Ball Price: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में रविवार को स्पेन और अर्जेंटीना की भिड़ंत होनी है. इस बड़े मुकाबले में इस्तेमाल होने वाली ऑफिशियल फुटबॉल भी किसी स्टार से कम नहीं होती है. इस टूर्नामेंट के फाइनल के लिए Adidas ने TRIONDA FINAL नाम की खास बॉल लॉन्च की है. इसकी कीमत भी हैरान करने वाली है और इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट में इस्तेमाल होने वाली यह बॉल भारत के ही एक पड़ोसी देश में तैयार होती है.

दरअसल, फीफा वर्ल्ड कप के अंतिम चार मुकाबलों के लिए TRIONDA FINAL आधिकारिक मैच बॉल है. इसका इस्तेमाल दोनों सेमीफाइनल, तीसरे स्थान के प्लेऑफ के बाद अब फाइनल में किया जाएगा. इससे पहले पूरे टूर्नामेंट में TRIONDA बॉल का उपयोग किया गया था. Adidas की आधिकारिक वेबसाइट पर FIFA World Cup 26 TRIONDA Pro Ball की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है. यह प्रोफेशनल मैच बॉल है और वही तकनीक इस्तेमाल करती है जो खिलाड़ियों के लिए मैदान पर उपलब्ध रहती है.

कहां बनती है फीफा वर्ल्ड कप की बॉल?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की आधिकारिक बॉल पाकिस्तान के सियालकोट शहर में बनाई गई है. सियालकोट को दुनिया की फुटबॉल राजधानी भी कहा जाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनिया में बनने वाली करीब 60 से 70 प्रतिशत फुटबॉल यहीं तैयार होती हैं. यहां की कंपनी लंबे समय से Adidas के लिए आधिकारिक मैच बॉल तैयार कर रही है.

कौन सी कंपनी करती है बॉल की मैन्युफैक्चरिंग?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सियालकोट स्थित Forward Sports ने 2014 वर्ल्ड कप की Brazuca, 2018 की Telstar 18, 2022 की Al Rihla और 2026 की TRIONDA और TRIONDA FINAL के निर्माण में अहम भूमिका निभाई है. यह कंपनी कई सालों से Adidas की आधिकारिक पार्टनर रही है.

फाइनल बॉल का डिजाइन क्यों बदला गया?

TRIONDA FINAL को खास तौर पर नॉकआउट स्टेज के अंतिम मुकाबलों के लिए नया लुक दिया गया है. इसमें गोल्ड, ब्लैक और व्हाइट रंगों का इस्तेमाल किया गया है, जो फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी को सम्मान देते हैं. इसके साथ पिंक और रेड ग्राफिक्स जोड़े गए हैं, जो फाइनल मुकाबलों की गति, ऊर्जा और रोमांच को दर्शाते हैं.

क्या है इसकी खास तकनीक?

नई डिजाइन के बावजूद इसकी तकनीक में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें वही चार-पैनल कंस्ट्रक्शन, एयरोडायनामिक डिजाइन, एम्बॉस्ड सरफेस टेक्सचर और 500Hz Connected Ball Sensor मौजूद है. यह सेंसर गेंद की मूवमेंट और स्पर्श से जुड़े डेटा को बेहद सटीक तरीके से रिकॉर्ड करता है, जिससे मैच संचालन और तकनीकी फैसलों में मदद मिलती है.

पहले हाथ से सिलती थीं फुटबॉल, अब बदल गई तकनीक

सियालकोट में पहले फुटबॉल हाथ से सिली जाती थीं, लेकिन अब आधुनिक थर्मल बॉन्डिंग तकनीक और अत्याधुनिक मशीनों का इस्तेमाल किया जाता है. इससे गेंद की मजबूती, गोलाई और उड़ान पहले से ज्यादा सटीक हो गई है, जो विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं की जरूरतों पर खरी उतरती है.

ये भी पढ़ें- मेसी के पास इतिहास रचने का मौका, दांव पर होंगे 10 बड़े रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com