देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. इसके बाद ही आम यात्री इस हाइड्रोजन ट्रेन की यात्रा करने के लिए उत्सुक थे. लेकिन अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है. बताया जा रहा है कि हाइड्रोजन ट्रेन आम यात्रियों के लिए कल यानी 19 जुलाई से शुरू हो जाएगी. पहले ट्रेन को लेकर कहा जा रहा था कि यह ट्रेन हफ्ते में 6 दिन संचालित होगी, लेकिन अब नए निर्देश में कहा गया है कि हाइड्रोजन ट्रेन रोजना यानी सातों दिन संचालित होगी.
हाइड्रोजन ट्रेन जींद से सोनीपत और फिर सोनीपत से जींद के लिए चलेगी. पहले सुबह जींद से सोनीपत के लिए चलेगी. वहीं उसी ट्रेन को फिर सोनीपत से जींद के लिए वापस भेजा जाएगा. इस दौरान यह ट्रेन 12 स्टेशनों पर रुकेगी.

जींद–सोनीपत के बीच चलने वाली हाइड्रोजन ट्रेन का शेड्यूल
ट्रेन संख्या 74010 जींद–सोनीपत चलेगी
संचालन: प्रतिदिन
जींद से प्रस्थान: 07:40 बजे
सोनीपत आगमन: 09:40 बजे
ट्रेन संख्या 74009 सोनीपत से जींद चलेगी
संचालन: प्रतिदिन
सोनीपत से प्रस्थान: 10:40 बजे
जींद आगमन: 13:00 बजे
हाइड्रोजन ट्रेन का स्टॉपेज
जींद से सोनीपत और सोनीपत से जींद के लिए चलने वाली हाइड्रोजन ट्रेन 12 स्टेशनों पर रुकेगी. इसमें जींद सिटी, पांडु पिंडारा, ललित खेड़ा, भांबेवा, ईशापुर खेड़ी, बुटाना, खंडराई, गोहाना, रभड़ा, लाठ, मोहाना हरियाणा और बरवासनी स्टेशनों का नाम शामिल हैं.
यह भी पढ़ेंः
हाइड्रोजन ट्रेन सस्ती है या महंगी? एक किलोमीटर चलाने का खर्च कितना पड़ता है
हाइड्रोजन ट्रेन से जुड़े साइंस-फीचर से लेकर सुरक्षा तक, सारे सवालों के जवाब जो आप जानना चाहते हैं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं