FIFA Word Cup Lionel Messi : 36 साल के बाद अर्जेंटीना (Argentina World Cup Champion) फीफा विश्व कप का खिताब जीतने में सफल रही. ऐतिहासिक खिताब जीतने के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ी अपने देश लौटे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. यही नहीं खिलाड़ियों ने बस में बैठकर अपने फैन्स के साथ ऐतिहासिक जीत का जश्न भी मनाया. अर्जेंटीना की सड़कों पर फैन्स का सैलाब देखने को मिला. वहीं, दूसरी ओर राजधानी ब्यूनर्स आयर्स की सड़कों पर अपने चैंपियन खिलाड़ियों का स्वागत करने के लिए 40 लाख से ज्यादा लोग सड़क पर उतरे थे. सड़क पर आलम ये था कि जमीन पर पैर रखने की भी जगह नजर नहीं आ रही थी.
हर एक फैन्स मेसी (Messi) की झलक पाने को बेताब था. वहीं, ब्लूमबर्ग के खबर के अनुसार फैन्स की दीवानगी का आलम ऐसा था कि मेसी को टीम बस से हेलीकॉप्टर की मदद से निकाला गया. हुआ ये कि जिस बस पर मेसी सवार थे, उस बस को फैन्स ने घेर लिया था. टीम बस से जब एक ब्रीज से गुजर रही थी तो कुछ फैन ने उसपर छलांग लगाकर बस पर जाने की कोशिश की जिसके कारण एक दो फैन बस से गिर भी गए. ऐसे में फैन्स की दीवानगी जब हद पार करने लगी तो प्रशासन ने मेसी को बस से निकालने का फैसला किया. खतरे को भांप कर प्रशासन ने हेलीकॉप्टर की मदद ली और मेसी और उनके साथियों को बस से निकालकर दूसरी जगह ले गई.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूट आउट में हराकर खिताब को जीतने में सफलता हासिल की थी. निर्धारित समय के बाद मुकाबला 2-2 से बराबर था जबकि 30 मिनट के अतिरिक्त समय के बाद भी स्कोर 3-3 से बराबर था जिसके बाद नतीजे के लिए शूट आउट का सहारा लिया गया. आखिर में तीसरी बार अर्जेटीना विश्व कप का खिताब जीतने में सफल रही है. इससे पहले 1978 और 1986 में अर्जेंटीना विश्व कप का खिताब जीतने में सफल रही थी.
ये भी पढ़े-
PAK vs ENG: बाबर आजम का एक और धमाका, 'WORLD RECORD' की बराबरी कर मचाया कोहराम
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं