विज्ञापन

Erling Haaland Fitness Routine: 6.4 फीट लंबे एर्लिंग हालैंड की सुपर फिटनेस का राज, रोजाना 1,000 सिट-अप्स.. 300 पुश-अप्स

Erling Haaland Diet and Workout Secrets: एर्लिंग हालैंड इस समय फीफा वर्ल्ड कप में अपनी फिटनेस और खेल से दुनिया को दीवाना बना रहे हैं.

Erling Haaland Fitness Routine: 6.4 फीट लंबे एर्लिंग हालैंड की सुपर फिटनेस का राज, रोजाना 1,000 सिट-अप्स.. 300 पुश-अप्स
Erling Haaland Fitness Routine

Erling Haaland Fitness Routine: एर्लिंग हालैंड फुटबॉल के सबसे बड़े नामों में से एक हैं, फीफा वर्ल्ड कप में उनकी कहानी फैन्स का दिल जीत रही है. एक ओर जहां अपने खेल से एरलिंग हालैंड सभी को दीवाना बना रहे हैं तो वहीं, उनकी लाइफ स्टाइल भी फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींच रही है. खेल के मैदान पर एर्लिंग हालैंड की फिटनेस की भी काफी चर्चा है. इस वर्ल्ड कप में जहां मेसी, रोनाल्डो और एमबाप्पे की चर्चा हर दिन हो रही है तो वहीं, इन सभी महादिग्गजों के बीच नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड ने अपने खेल और अपनी फिटनेस से अपनी ख्याती हासिल करने में सफल रहे हैं.  आज के दौर में जब फ़ुटबॉल खिलाड़ियों को बेहतरीन स्पोर्ट्स कार की तरह मैनेज किया जाता है, तब नॉर्वे का यह नंबर 9 खिलाड़ी किसी ऐसे कस्टम-मेड स्पेसशिप की तरह काम करता है जो धरती का नहीं लगता.

Latest and Breaking News on NDTV

अपनी 6'4" की लंबी-चौड़ी काया, बिजली जैसी तेजी और गोल करने में महारत हासिल करने के पीछे उनकी फिटनेस सबसे बड़ी कुंजी है. जब हालैंड गोल की तरफ दौड़ते हैं, तो डिफेंडर्स के पैर डर से कांपने लगते हैं. फिर भी, इस खिलाड़ी को दुनिया का सबसे आक्रामक स्ट्राइकर बनाने वाली चीज सिर्फ़ उनकी जेनेटिक विरासत नहीं है, बल्कि उनकी लाइफस्टाइल भी है. 

  • एर्लिंग हालैंड की फिटनेस का सबसे बड़ा राज सुकून भरी नींद 

आजकल जब खिलाड़ी अक्सर मैच के बाद पार्टी करते हैं और नाइटक्लब में शराब पीते हुए काफी समय बिताते हैं, तो हालैंड के लिए नींद से ज्यादा जरूरी कुछ भी नहीं है. इस स्ट्राइकर ने कई बार कहा है कि उनकी परफॉर्मेंस के लिए नींद सबसे अहम चीज़ है और वे रोजाना 10 से 11 घंटे अच्छी नींद लेने का लक्ष्य रखते हैं. वे दोपहर में भी नियम से थोड़ी देर सोते हैं.'मेन्स हेल्थ' के अनुसार, सोने से तीन घंटे पहले हालैंड नारंगी रंग के चश्मे पहनते हैं ताकि तेज आर्टिफिशियल लाइट को रोका जा सके और उनका शरीर नैचुरली मेलाटोनिन बना सके. हालैंड अपनी सुकून भरी नींद से एक घंटे पहले ब्लू-लाइट ब्लॉकिंग' चश्मे पहनते हैं. जिससे वो खतरनाक स्क्रीन लाइट को रोकते हैं.  

एर्लिंग हालैंड रात में इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स को खुद से बिल्कुल दूर कर देते हैं ताकि नींद की क्वालिटी खराब न हो. ऑक्सीजन का बेहतर इस्तेमाल करने के लिए, वे सोने से पहले अपने मुँह पर टेप लगाते हैं, इससे उन्हें नाक से ही सांस लेनी पड़ती है, जिससे हवा बेहतर तरीके से फिल्टर होती है, फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है और गहरी नींद के दौरान हार्ट-रेट में बदलाव बेहतर रहता है. सोने जाते समय हालैंड सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बंद कर देते हैं ताकि उनकी नींद में कोई रुकावट न आए. 

Latest and Breaking News on NDTV
  • ढलान वाली पहाड़ी पर दौड़,  हाई-टेक रिकवरी और योग

मैदान पर, हालैंड का खेल उनकी जबरदस्त ताकत और एथलेटिक क्षमता पर टिका होता है. मैदान पर अपनी सांस और स्टैमिना को काबू में रखने के लिए हालैंड ट्रेनिंग के समय एक खास टेक्नीक अपनाते हैं, उनकी ट्रेनिंग के तरीके में भारी फंक्शनल स्ट्रेंथ और फ्लेक्सिबिलिटी रूटीन शामिल है, ताकि उनका भारी-भरकम शरीर फुर्तीला बना रहे. जब हालैंड दौड़ लगाते हैं तो वह जानबूझकर सिर्फ अपनी नाक से सांस लेते हैं. जिससे वह अपनी फेफड़ों की क्षमता को बढ़ा सके और मैच के दौरान जल्दी थकने से बच सके. 

RB साल्जबर्ग में उनके पूर्व कोच, स्टैनिस्लाव मैसेक ने बताया था कि "टीनएज में हालैंड रोजाना 300 पुश-अप्स और 1,000 सिट-अप्स करते थे, वे जबरदस्त तेजी और ताकत के लिए खड़ी ढलान पर दौड़ते हैं और योग के लिए भी खास सेशन करते हैं".
  • एर्लिंग हालैंड के वर्कआउट रूटीन

  • कंडीशनिंग: स्टैमिना बढ़ाने के लिए ट्रेडमिल पर कसरत, साइकलिंग, रोइंग मशीन और HIIT स्प्रिंट्स.
  • स्ट्रेंथ: भारी बॉडीबिल्डिंग के बजाय वेट ट्रेनिंग, बॉडीवेट एक्सरसाइज़ और फंक्शनल मूवमेंट.
  • मोबिलिटी: सेशन के आखिर में स्ट्रेचिंग (10–20 मिनट) ताकि शरीर में अकड़न न आए.
Latest and Breaking News on NDTV
  • रिकवरी के लिए क्रायोथेरेपी चैंबर का करते हैं उपयोग

हालैंड के लिए ट्रेनिंग बहुत जरूरी है, लेकिन रिकवरी के लिए वे जो करते हैं, वह भी कमाल का है. 'द मिरर' के अनुसार, मैनचेस्टर सिटी के इस खिलाड़ी ने अपने घर में £50,000 की कीमत वाला एक खास क्रायोथेरेपी चैंबर लगवाया है. वे अपने शरीर को बहुत कम तापमान में रखते हैं, जिससे लैक्टिक एसिड तुरंत निकल जाए और सूजन कम हो सके. इससे उन्हें बिना थके या एनर्जी खत्म हुए, हर मैच में जबरदस्त तेजी और ताकत के साथ दौड़ने में मदद मिलती है. इसके अलावा हालैंड आइस बाथ का भी सहारा लेते हैं जिससे वो हर मैच में काफी एनर्जेटिक नजर आते हैं. 

  • डाइट का भी रखते हैं भरपूर ध्यान

 एर्लिंग हालैंड की फिटनेस में उनकी ‘किंग साइज' न्यूट्रिशन भी अहम किरदार निभाती है. हालैंड अपने डायट में उन चीजों को ज्यादा खाते हैं जिससे उन्हें भरपूर मात्रा में न्यूट्रिशन मिल सके. जैसे, खमीर वाली रोटी पर अंडे और शुद्ध लोकल शहद खाना के अलावा ऑर्गन मीट शामिल है. हालैंड प्रोसेस्ड फूड और पैकेट वाली चीजों को हाथ तक नहीं लगाते हैं. 

ये भी पढ़ें- ब्राजील को नॉकआउट करने वाले नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड हैं भारतीय खाने के दीवाने

ये भी पढ़ें- नॉर्वे ने रचा इतिहास, 88 सालों में पहली बार किया ऐसा, पांच बार की चैंपियन ब्राजील वर्ल्ड कप से बाहर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com